{"_id":"e1748f266e3ccb9285e816a4662adee8","slug":"teacher-news-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"90:10 अनुपात में हो मुख्याध्यापक से प्रधानाचार्य की पदोन्नति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
90:10 अनुपात में हो मुख्याध्यापक से प्रधानाचार्य की पदोन्नति
ब्यूरो/ अमर उजाला, घुमारवीं (बिलासपुर)।
Updated Wed, 13 Jan 2016 05:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश स्कूल पदोन्नत प्राध्यापक संघ ने मुख्याध्यापक से प्रधानाचार्य की पदोन्नति 90:10 के अनुपात में करने की मांग की है। संघ ने रोष जताया कि 25 हजार शिक्षकों का कैडर अनदेखी का शिकार हो रहा है।
विज्ञापन
संघ के राज्य कार्यकारी अध्यक्ष अमरनाथ धीमान, महासचिव बिहारी लाल पराशर, वित्त सचिव राज कुमार शर्मा, उपप्रधान यशवीर जम्वाल, रतनेश्वर, नंद लाल शर्मा, संयुक्त सचिव संजीव शर्मा, प्रेस सचिव मनोज शर्मा, प्रवीण कुमार, अश्वनी गौतम, सुखदेव धीमान, चंबा जिला के प्रधान कपिल पुरी, हमीरपुर से केवल ठाकुर, कूल्लू से पूर्ण शर्मा, कांगड़ा से विजय परमार, किन्नौर से सुभाष नेगी, मंडी से चतर सिंह, शिमला से ओपी शर्मा, सोलन से बहादुर सिंह मेहता, सिरमौर से चंद्रजोत सिंह, ऊना से कुलदीप सिंह, प्रदेश महिला विंग की अध्यक्ष राम कंवर एवं बबीता कुमारी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में शिक्षा विभाग में पदोन्नत प्रवक्ता, प्रशिक्षित स्नातक कला, प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक विज्ञान और मुख्याध्यापक एवं प्रधानाचार्य अधिकारी संर्वग शिक्षा जगत के ढांचे में एक रीढ़ की हड्डी की तरह कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
संघ के कार्यकारी राज्य प्रधान अमरनाथ धीमान ने कहा कि सीधी भर्ती वाला प्रवक्ता संघ झूठी बयानबाजी करके और तथ्यों को तोड़ मरोड़कर पेश करके सरकार एवं शिक्षा विभाग को गुमराह कर रहा है जो कतई सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस कैडर में सभी वर्गों के 25 हजार शिक्षक हैं, जबकि सीधी भर्ती वाले प्रवक्ताओं की संख्या 4 हजार के लगभग है।