{"_id":"b73bc42777f51da162c9b488b285d08d","slug":"teacher-election-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकेश पटियाल बने जिला राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राकेश पटियाल बने जिला राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Mon, 25 Jan 2016 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला बिलासपुर के चुनाव रैन बसेरा घुमारवीं में हुए जिसमें राकेश पटियाल जिला राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष चुने गए। रोचक हुए चुनाव में राकेश पटियाल ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को तीन मतों से पराजित किया। चुनावों में असुनील को वरिष्ठ उपप्रधान, राजेश शर्मा को कोषाध्यक्ष तथा खूब सिंह को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
चुनाव पर्यवेक्षक समर कायथ, दिनेश कायथ, विरेंद्र नेगी, रवि मेहता, जय प्रकाश तथा सुनील राक्टा की अध्यक्षता में हुए। चुनाव प्रक्रिया में 109 सदस्यों ने भाग लिया। अध्यक्ष पद के लिए दो दावेदार मैदान में उतरे जिनमें राकेश पटियाल को 56 तथा रणजीत सिंह को 53 मत मिले। सदन में तीन मतों से जीत हासिल करने वाले राकेश पटियाल को जिला अध्यक्ष चुना गया।
विज्ञापन
जबकि वरिष्ठ उपप्रधान, महासचिव तथा कोषाध्यक्ष को सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। इस चुनावी प्रक्रिया में सभी खंडों के अध्यक्षों, महासचिवों, कोषाध्यक्षों सहित अन्य सदस्यों ने भाग लिया। इस मौके पर रमेश शर्मा, सुरजीत राणा, होशियार सिंह, नरेश कुमार, अनिल ठाकुर, संजीव कुमार, सुरजीत कुमार, नीलम सांख्यान, नीलम शर्मा, रीना देवी, राजेश कुमारी, कंचन, राजकुमार, बांके बिहारी, चमन लाल, अनिल चौहान तथा राजेंद्र कुमार सहित काफी संख्या में शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
बॉक्स :
1.सर्वोपरि रखे जाएंगे शिक्षक हित : पटियाल
नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष राकेश पटियाल ने सभी शिक्षकों का आभार जताया। उन्होंने शिक्षकों को भरोसा दिलाया कि सभी शिक्षकों के सहयोग से शिक्षक हितों को सर्वोपरि रखा जाएगा।
2. गांव में भी खुशी, पटियाल का किया स्वागत
जिला अध्यक्ष पर राकेश पटियाल की ताजपोशी होने के बाद उनके गांव बद्धाघाट में खुशी का माहौल रहा। जीत हासिल करने के बाद राकेश पटियाल का गांव में बैंडबाजों तथा हार पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर कसारू पंचायत के प्रधान कपिल देव, उपप्रधान अमरजीत चौधरी, बीडीसी सदस्य श्याम लाल, वार्ड सदस्य कृष्ण सिंह सेन, सुरजीत पटियाल, अमित कौशल, विक्रम पटियाल, सोनू, रफी, सचिन कौशल, मोनू, संजीव सेन, अनीश, मिंटू तथा जितेंद्र पटियाल सहित अन्य ग्रामीणों ने राकेश पटियाल को बधाई दी।