फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   teacher couple crop vegitable in lockdown

लॉकडाउन में जेबीटी दंपती ने फुलगोभी की फसल से कमाए लाखों रुपये

Thu, 18 Feb 2021 11:17 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
teacher couple crop vegitable in lockdown
घुमारवीं में जेबीटी दंपती के खेतों में उगी फूलगोभी की फसल। - फोटो : BILASPUR
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के साथ लगती ग्राम पंचायत लुहारवीं के गांव लुहारवीं में एक जेबीटी दंपती ने लॉकडाउन में फुलगोभी की फसल से लाखों रुपये कमाए हैं। दंपती सरकारी स्कूल में जेबीटी के पद पर तैनात है। कोरोना काल में जब संपूर्ण लॉकडाऊन लगा हुआ था तो इन्होंने लगभग तीन बीघा जमीन पर 12 हजार से ज्यादा फुलगोभी के पौधे लगाकर बहुत अच्छी किस्म की फसल तैयार की।
विज्ञापन

नरेंद्र सिंह और रीता देवी ने बताया कि फसल बहुत अच्छी हुई और अस्सी क्विंटल फुलगोभी लगभग एक लाख रुपये की बेची। कहा कि नौकरी से पहले नकदी फसलों की बिजाई उनके पिता करते थे। समय का अभाव होने के कारण पहले ज्यादा पौधे नहीं लगाते थे। लॉकडाउन होने के कारण सोचा कि घर पर बेकार बैठने से बेहतर है कि सब्जी उगाएं। इन्होंने बाजार से फुलगोभी के बीज लाकर पनीरी तैयार की और खेतों में लगा दी। पैदावार अच्छी हुई। खेतों में अभी भी फुलगोभी की फसल तैयार हो रही है।
विज्ञापन

दंपती ने कहा कि युवा पीढ़ी अगर सही ढंग से और मन लगाकर खेतों में काम करे तो नकदी फसलों से उनको फायदा होगा। कहा कि कंपनियों में 8 से दस हजार रुपये प्रति माह के वेतन पर काम करने की बजाए युवा खेतीबाड़ी की तरफ हाथ बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed