{"_id":"56f146534f1c1bdc5bf14d24","slug":"tb-day-function-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाषण प्रतियोगिता में रुचिका ने मारी बाजी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाषण प्रतियोगिता में रुचिका ने मारी बाजी
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Tue, 22 Mar 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
विश्व श्रय रोग दिवस पर निकाली गई जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाते सीएमओ डा. वीके चौधरी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में मंगलवार को विश्व क्षय रोग दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वीके चौधरी ने की। कार्यक्रम में संगठित होकर क्षय रोग खत्म करो शीर्षक पर भाषण, नारा लेखन और चित्रकला प्रतियोगिताएं करवाई गई। इस दौरान जागरूकता रैली भी निकाली गई। जिसे डॉ. चौधरी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
भाषण प्रतियोगिता में रुचिका, अर्चना और कल्पना, नारा लेखन में साक्षी, अर्चना ठाकुर व पूजा तथा चित्रकला में जसविंद्र, निशा शर्मा और सीमा ने क्रमश प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को डॉ. चौधरी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. ऋषि टंडन ने बताया कि जिला बिलासपुर में जांच के बाद 659 क्षय रोगी पाए गए है। पूरे जिला में क्षय रोग के 12 जांच केंद्र हैं, इसमें आईडीटीसी बिलासपुर एसीसी बरमाणा, सीएचसी घवांडल, सीएचसी मारकंड, पीएचसी मलोखर, पीएचसी पंजगाई, सीएचसी भराड़ी, एफआरयू घुमारवीं, सीएचसी हरलोग, पीएचसी बरठीं, सीएचसी झंडूता और पीएचसी तलाई शामिल है। जहां इसकी मुफ्त जांच और उपचार होता है।
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश ठाकुर ने बताया कि बिलासपुर में 20 एमडीआर केस है। इसका उपचार लंबे समय तक चलता है। इस अवधि को कम करने के लिए रोगी को समय पर दवाईयां लेनी होती है और जो कोर्स उनको दिया जाएगा, उसे पूरा करना होता है।
यह उपचार सुपरविजन में करवाया जाता है और लोगों को अच्छी आदतों के बारे में जागरूक करने सहित रहन-सहन और खान-पान पर भी विशेष ध्यान देने की सलाह दी जाती है।
डॉ. चौधरी ने बताया कि नशे की आदत क्षय रोग को बढ़ावा देती है, इसलिए लोगों को नशे से दूर रहना चाहिए और संतुलित आहार का प्रयोग करना चाहिए, ताकि क्षय रोग से निजात मिल सके। इस अवसर पर जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी बिलासपुर, नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य और अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।