फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Taxi service will provide employment to youth in AIIMS Bilaspur

Bilaspur News: टैक्सी सर्विस से युवाओं को एम्स बिलासपुर में मिलेगा रोजगार

Fri, 02 Jan 2026 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 02 Jan 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Taxi service will provide employment to youth in AIIMS Bilaspur
-स्टार्टअप को मिलेगी विशेष छूट, छह गाड़ियों की सेवाओं के लिए टेंडर जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। एम्स बिलासपुर ने नए साल की शुरुआत में स्थानीय युवाओं और ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों के लिए एक बड़ा अवसर दिया है। संस्थान ने अपनी आधिकारिक जरूरतों के लिए छह लग्जरी और सेडान कैब, टैक्सी सेवाओं के लिए ऑनलाइन बिड आमंत्रित किए हैं। इस पूरे प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत 72 लाख रुपये है।

एम्स के अनुसार, अधिकांश गाड़ियां 24 घंटे और सातों दिन चलेंगी। ऐसे में 10-12 नए ड्राइवरों को रोजगार मिल सकता है। इससे क्षेत्र के छोटे व्यवसायों और युवा उद्यमियों को स्वरोजगार का मौका मिलेगा। संस्थान ने अपनी जरूरत को अलग-अलग श्रेणियों में बांटा है। एमयूवी श्रेणी में टोयोटा इनोवा क्रिस्टा, टोयोटा हाईक्रॉस जैसी गाड़ियां। सेडान श्रेणी में मारुति अर्टिगा, होंडा सिटी, हुंडई वर्ना और टोयोटा इटियोस। सबसे खास बात यह है कि सूक्ष्म एवं लघु उद्योग और डीपीआईआईटी मान्यता प्राप्त स्टार्टअप को पूर्व अनुभव और सालाना टर्नओवर की शर्तों से 100 फीसदी छूट दी गई है। इसका मतलब है कि नई फर्म चलाने वाले युवा उद्यमी भी 72 लाख रुपये के प्रोजेक्ट में भाग ले सकते हैं। एम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थान के साथ जुड़ने से फर्म की साख बढ़ती है और 2 साल तक निश्चित मासिक आय सुनिश्चित होती है। इसके अलावा, संस्थान ने किलोमीटर कैरी फॉरवर्ड सुविधा भी दी है, जिससे कम उपयोग वाले महीनों में भी आर्थिक नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed