{"_id":"5f3042d48ebc3e3ca9062865","slug":"targhel-ladour-road-sealed-on-the-arrival-of-mother-in-law-positive-bilaspur-news-sml3412062132","type":"story","status":"publish","title_hn":"सास-बहु के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद तरघेल-लदरौर सड़क बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सास-बहु के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद तरघेल-लदरौर सड़क बंद
विज्ञापन
घुमारवीं कंटेन्मेंट जोन होने के बाद बन्द पड़ी दुकानें।
- फोटो : BILASPUR
भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी उपमंडल के तड़ोन क्षेत्र में सास-बहू के पॉजिटिव आने के बाद रविवार को जिला प्रशासन ने वार्ड नंबर चार के सोसाइटी से प्राइमरी स्कूल तक को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। इसके अलावा तरघेल-लदरौर मार्ग को पूरी तरह से सील कर दिया है। जबकि, दोनों महिलाओं को चांदपुर कोविड केयर सेंटर में आईसोलेट किया गया है। उधर, सुबह में प्रभावित क्षेत्र का एसडीएम शशिपाल, बीएमओ डॉ. अभिनित और तहसीलदार घुमारवीं ने पुलिस के साथ मौके के हालातों का जायजा लिया।
एसडीएम शशिपाल ने बताया कि कोरोना पॉजिटिव आई दोनों महिलाओं के संपर्क में आए लोगाें की हिस्ट्री खंगाली जा रही है। इसकी भी जांच की जा रही है। यह दोनों महिलाएं तरघेल में किसी के घर हुई मृत्यु के चलते शोक सभा में भी शामिल हुईं थी। वहां भी सैंपल लिए जाएंगे। इसके अलावा इनके घर से पड़ोस के दूध लेने आते थे उनके सैंपल भी जांच के लिए भेजने की विभाग तैयारी कर रहा है।
बताया कि कोरोना पॉजिटिव आई महिला की उम्र करीब 80 वर्ष है और उसका बेटा बीती 25 तारीख को लुधियाना से घर आया था। जिसकी जांच करने पर उसकी रिपोर्ट निगेटव आई है। लेकिन बेटे के सैंपल फिर से जांच के लिए भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि पॉजिटिव आई महिला को शुगर की शिकायत भी है। इस घर के अन्य सदस्यों के अलावा संपर्क में आने वाले अन्य लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। एसडीएम शशिपाल ने बताया कि प्रशासन क्षेत्र में हर तरह से नजर बनाए हुए है। वार्ड नंबर 4 को सोसायटी से लेकर प्राइमरी स्कूल तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। कुछ लोगों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे जाएंगे। लदरौर-तरघेल संपर्क सड़क पर आवाजाही पूर्णत: बंद की गई है।