फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Tampo rolled in Shahtalai, four children injured

शाहतलाई में लुढ़का टैंपो, चार बच्चे घायल

Sun, 21 Mar 2021 07:31 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Mar 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
Tampo rolled in Shahtalai, four children injured
शाहतलाई (बिलासपुर)। शाहतलाई-दियोटसिद्ध मार्ग पर एक टैंपो के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार चार बच्चे घायल हो गए हैं। इनमें से दो की हालत गंभीर बनी हुई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तलाई के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल ऊना रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार रविवार को पंजाब के जालंधर के गांव नूरमहल कच्चा पक्का परो से एक श्रद्धालुओं का जत्था बाबा जी के दर्शनों के लिए शाहतलाई पहुंचा था। शाहतलाई में माथा टेकने के बाद श्रद्धालु अपने टेंपो में सवार होकर दियोटसिद्ध गुफा में माथा टेकने जा रहे थे।
विज्ञापन

इस दौरान शाहतलाई से दो किलो मीटर दूरी पर टैंपो खड़ा कर दियोटसिद्ध गुफा के लिए चले गए। इस बीच श्रद्धालुओं ने बच्चों को टैंपो में ही छोड़ दिया। चालक ने टैंपो की चाबी को भी साथ ही रहने दिया और स्वयं गाड़ी से बाहर खड़ा हो गया। इस बीच एक बच्चे ने टैंपो की चाबी घुमा दी। इससे अचानक टैंपो स्टार्ट हो गया और करीब 15 फीट नीचे गिर गया। हादसे में हैरी (8) पु़त्र तारा चंद, निवासी नूरमहल जिला जालंधर, हरनीत(8) पुत्री सन्नी, राजवीर (12) पुत्र सन्नी निवासी गन्ना जिला जालंधर, साधना(6) पुत्री सन्नी निवासी गन्ना जिला जालंधर घायल हुए हैं। हादसे में हैरी और राजवीर गंभीर चोटें आई हैं। जबकि साधना और हरनीत को मामूली चोटें आई हैं। उधर, मेला सहायक अधिकारी अज्ञैर झंडूता के नायब तहसीलदार प्रेम सिंह धीमान ने मौके पर जा कर गंभीर रूप से घायल दो बच्चों को आठ-आठ हजार, जबकि मामूली घायल बच्चों को तीन-तीन हजार रुपये फौरी सहायता के रूप में प्रदान किए हैं। उन्होंने परिजनों को अश्वासन दिया कि जितना संभव हो सकेगा आर्थिक मदद दी जाएगी। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं अनिल ठाकुर ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed