फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Tamanna stood first in the speech competition, and Ritika secured the first position in the chart-making competition.

Bilaspur News: भाषण में तमन्ना और चार्ट मेकिंग प्रतियोगिता में रितिका रहीं प्रथम

Sat, 24 Oct 2026 12:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Tamanna stood first in the speech competition, and Ritika secured the first position in the chart-making competition.
झबोला स्कूल में किशोर स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थी व अन्य। स्रोत:
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झंडूता (बिलासपुर)। स्वास्थ्य विभाग की ओर से राजकीय माध्यमिक पाठशाला झबोला में किशोर स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल की मुख्याध्यापिका आशा कुमारी ने की। इस दौरान विद्यार्थियों के लिए भाषण और चार्ट मेकिंग प्रतियोगिताएं करवाई गईं।
भाषण प्रतियोगिता में तमन्ना ने पहला, एलिस ने दूसरा और सिमरन ने तीसरा स्थान हासिल किया। चार्ट मेकिंग प्रतियोगिता में रितिका पहले, प्रिया दूसरे और आराध्या तीसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिक्षक कमल कुमार ने विद्यार्थियों को किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक बदलावों के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने संतुलित एवं पौष्टिक आहार, व्यक्तिगत स्वच्छता, एनीमिया से बचाव, आयरन और फोलिक एसिड की गोलियों के सेवन, नियमित व्यायाम और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व के बारे में बताया। उन्होंने किशोर-किशोरियों को नशे से दूर रहने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को बिना झिझक स्वास्थ्य कर्मियों के साथ साझा करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान किशोर स्वास्थ्य एवं कल्याण सेवाओं, मासिक धर्म स्वच्छता और किशोरावस्था में होने वाले बदलावों के बारे में भी जागरूक किया गया। स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि किशोरावस्था जीवन का महत्वपूर्ण चरण है।

इस दौरान उचित पोषण, सही मार्गदर्शन और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी किशोर-किशोरियों के सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाती है।
उन्होंने विद्यार्थियों को स्वयं स्वस्थ रहने के साथ परिवार और साथियों को भी स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया। इस अवसर पर फीमेल हेल्थ वर्कर मंजू ठाकुर, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर कुमारी रमन रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed