फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   tamana become leftinent in army

तलाई की बेटी तमन्ना बनीं भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट

Mon, 25 Jan 2021 10:41 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
tamana become leftinent in army
लेफ्टिनेंट तमन्ना शर्मा । - फोटो : BILASPUR
शाहतलाई (बिलासपुर)। रोशनी गर खुदा को हो मंजूर तो आंधियों में भी चिराग जलते हैं। तलाई नगर पंचायत की एक होनहार बेटी ने इस कहावत को सही साबित कर दिखाया है। किसान परिवार की बेटी तमन्ना शर्मा अब भारतीय सेना में नर्सिंग के माध्यम से देश की सेवा करेगी। लेफ्टिनेंट रैंक से नवाजी गई तमन्ना को दिल्ली स्थित सैन्य अस्पताल में नियुक्ति मिली है।
विज्ञापन

गत रविवार को ड्यूटी ज्वाइन करके तमन्ना ने बालिका दिवस पर अपने परिजनों को एक बेमिसाल तोहफा दिया है। तलाई निवासी देशराज शर्मा की बेटी तमन्ना शर्मा ने जमा दो की परीक्षा सीनियर सेकेंडरी स्कूल तलाई से उत्तीर्ण की है। उसके बाद उसने कई प्रतियोगी परीक्षाएं दीं। हालांकि उसकी सिलेक्शन एमबीबीएस के लिए भी हो गई थी। लेकिन उसने भारतीय सेना के माध्यम से देश सेवा का सपना पूरा करने के लिए बीएससी नर्सिंग को तरजीह दी।
विज्ञापन

उसके परिवार का कोई भी सदस्य सेना में नहीं है। इसके बावजूद वह बचपन से ही सैनिक बनने के सपने देखती थीं। साक्षात्कार समेत अन्य कसौटियों पर खरा उतरने के बाद उसे ट्रेनिंग के लिए चयनित कर लिया गया। सेना के दिल्ली स्थित अस्पताल में गत रविवार को ट्रेनिंग पूरी होने के बाद उसे लेफ्टिनेंट रैंक के साथ दिल्ली में आर्मी के बेस हॉस्पिटल में ज्वाइनिंग भी मिल गई है। बालिका दिवस पर मिली नियुक्ति से परिजन खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed