{"_id":"6a22d7ffc9df35d93d0c27dd","slug":"talai-nagar-panchayat-president-vice-president-election-postponed-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-161158-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: तलाई नगर पंचायत में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: तलाई नगर पंचायत में अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव टला
Fri, 05 Jun 2026 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के पांच पार्षद होने के बावजूद नहीं बन सकी सहमति
अब मंगलवार को होगा फैसला, कोरम नहीं हुआ पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। नगर पंचायत तलाई के नवनिर्वाचित पार्षदों की अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनने के लिए शुक्रवार को आयोजित बैठक कोरम पूरा न होने के कारण स्थगित कर दी गई। अब यह बैठक मंगलवार को एसडीएम झंडूता की अध्यक्षता में होगी, जिसमें नगर पंचायत के नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन किया जाएगा।
जानकारी के अनुसार नगर पंचायत कार्यालय के बैठक कक्ष में बुलाई गई बैठक में सात में से केवल चार पार्षद ही पहुंचे। आवश्यक कोरम पूरा न होने के चलते अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया नहीं हो सकी और बैठक को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया। 17 मई को हुए नगर पंचायत चुनाव में भाजपा ने कांग्रेस को 5-2 से पराजित कर लगातार तीसरी बार बोर्ड पर कब्जा जमाया था। भाजपा के पांच निर्वाचित पार्षदों में दो नए चेहरे चमन कुमार और बलवीर सिंह शामिल हैं, जबकि पूर्व उपाध्यक्ष नंदलाल शर्मा और पूर्व पार्षद सरोज कुमारी और सुनीता रानी भी जीतकर आए हैं।
नगर पंचायत तलाई में अध्यक्ष पद अनारक्षित है। पिछले दो सप्ताह से भाजपा पार्षदों की कई दौर की बैठकों के बावजूद अध्यक्ष पद के लिए एक नाम पर सहमति नहीं बन सकी। सूत्रों के अनुसार शपथ ग्रहण के बाद भाजपा पार्षदों की हुई बैठक में अध्यक्ष पद के लिए सुनीता रानी और नंदलाल शर्मा के नामों को लेकर चर्चा हुई थी। इसी तरह उपाध्यक्ष पद के लिए भी समीकरणों को लेकर मंथन चलता रहा। शुक्रवार को हुई बैठक से एक भाजपा पार्षद और कांग्रेस समर्थित दोनों पार्षदों की अनुपस्थिति के कारण कोरम पूरा नहीं हो पाया। इसके चलते चुनाव प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। मंगलवार को होने वाली बैठक में ही स्पष्ट हो पाएगा कि नगर पंचायत तलाई का आठवां अध्यक्ष और उपाध्यक्ष कौन बनेगा। हालांकि शुक्रवार की घटनाक्रम ने यह संकेत जरूर दिया है कि भाजपा के भीतर अध्यक्ष पद को लेकर मतभेद बने हुए हैं। वहीं, संख्या बल कम होने के बावजूद कांग्रेस समर्थित पार्षद चुनाव को पांच दिन आगे खिंचवाने में सफल रहे हैं।