फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Tablets distributed to meritorious students in Bilaspur College

Bilaspur News: बिलासपुर कॉलेज में मेधावियों को वितरित किए टैबलेट

Thu, 21 Dec 2023 04:11 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 04:11 PM IST
विज्ञापन
Tablets distributed to meritorious students in Bilaspur College
- बिना मेहनत और संघर्ष के नहीं मिलती सफलता : बंबर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सत्र 2021-22 के 27 मेधावी छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरण किए गए। कार्यक्रम में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।


कार्यक्रम में पूजा देवी, विदिशा, अंकिता, यशोदा देवी, अनुभव, वंदना कुमारी, गौरव ठाकुर, कमल प्रीत सिंह, सारिका शर्मा, शिवानी ठाकुर, शिल्पा देवी, अनिरुद्ध चौहान, सौरभ कुमार, सुनिधि ठाकुर, पूजा ठाकुर, शिवानी शर्मा, दीक्षा शर्मा, बबीता ठाकुर, अभय वर्मा, खुशी मिश्रा, निकिता शर्मा, नमन नड्डा, प्रतिभा सिंह, पूजा, ज्योति, प्रियंका कुमारी, रित्विक को टैबलेट वितरित किए गए। मुख्य अतिथि ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि जब बच्चे उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं तो हमारा सिर गर्व से उठ जाता है। उन्होंने बताया कि बिना मेहनत और बिना संघर्ष के सफलता नहीं मिलती है। आज की युवा पीढ़ी को अपने बुजुर्गों के साथ बैठना चाहिए, ताकि उन्हें उनके जीवन से शिक्षा और अनुभव मिल सके। प्राचार्य प्रो. नीना वासुदेवा और पीटीए अध्यक्ष नईम मोहम्मद ने मुख्य अतिथि का बुके देकर स्वागत किया। प्राचार्य ने बताया कि टैबलेट का वितरण प्रदेश की सरकार की ओर से मेधावी छात्रों को किया जा रहा है। यह हमारे लिए बहुत ही खुशी और गर्व का विषय है। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. कटवाल ने मुख्य अतिथि का धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से महाविद्यालय को सम्मान मिला है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में भी विद्यार्थी बेहतरीन प्रदर्शन करते रहेंगे। इस अवसर पर महाविद्यालय का शिक्षक और गैर शिक्षक वर्ग उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed