फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sweep program, awareness rally, Bilaspur

Bilaspur News: शत प्रतिशत मतदान के लिए शुरू हुई जागरूकता रैली

Wed, 01 May 2024 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Sweep program, awareness rally, Bilaspur
बिलासपुर में आयोजित स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत डीएवी स्कूल के छात्र-छात्राओं को हरी झंडी दिखाकर
-27 मई तक शिक्षण संस्थानों के बच्चे लोगों को करेंगे जागरूक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वीप कार्यक्रम के तहत बिलासपुर में जागरुकता रैली का शुभारंभ किया गया। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने उपायुक्त कार्यालय से डीएवी बिलासपुर के बच्चों को हरी झंडी दिखाकर इस रैली की शुरुआत की। यह बच्चे लोगों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक करेंगे। रैली में बच्चों ने अगर देश चलाना होगा तो अच्छा नेता लाना होगा, वोट करने जाना है अपना फर्ज निभाना है और सारे काम छोड़ दो, सबसे पहले वोट दो नारे लगाए। उपायुक्त ने बताया कि जिले में एक से 27 मई तक सभी शिक्षण संस्थान अपने कैंपस से बाहर जाकर अपने आसपास के क्षेत्र में लोगों को मतदान के लिए जागरूक करेंगे। इसके लिए स्वीप रैली और नुक्कड़ नाटक जैसे कार्यक्रम किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कक्षा छह से ऊपर के बच्चे जिला के सभी ग्रामीण और शहरी क्षेत्र में 1,4,7,9,13,16,20,25 और 27 मई को जागरूकता रैली का आयोजन कर लोगों को शत-प्रतिशत मतदान के लिए जागरूक करेंगे। उपायुक्त ने कहा कि पात्र नागरिकों ने अपना वोट नहीं बनवाया है, वे चार मई तक इसे बनवा सकते हैं। जो मतदाता किसी कारणवश अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करवाने से छूट गए हैं, वे अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में शामिल होने का कार्य ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यम से किया जा सकता है। उन्होंने सभी छूटे हुए पात्र मतदाताओं से अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने का आग्रह किया ताकि एक जून को सभी पात्र लोग अपने मत का प्रयोग कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed