फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sweater became a noose for the worker who fell from the roof, death

छत से गिरे मजदूर के लिए फंदा बन गया स्वेटर, मौत

Fri, 25 Feb 2022 11:50 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 11:50 PM IST
विज्ञापन
Sweater became a noose for the worker who fell from the roof, death
झंडूता(बिलासपुर)। झंडूता थाना क्षेत्र में एक मजदूर छत से गिरकर सरिये के टुकड़े से स्वेटर के सहारे लटक गया। स्वेटर ही उसके गले का फंदा बन गया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिला बदायूं के कमरपुर गांव का दीप (35) पुत्र होरीलाल, बैहना ब्रह्मणा के कोटलू गांव के नरेंद्र कुमार के मकान की छत पर बने शेड में किराए पर रहता था। दीप मजदूरी का काम करता था। शुक्रवार रात को छत से गिर गया और सरिये के टुकड़े में उसका स्वेटर फंस गया और लटक गया। सुबह जब लोगों ने देखा तो उसने दम तोड़ दिया था। वार्ड सदस्य ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं पुलिस ने धारा 174 के तहत मुकदमा दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाकर कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस उप अधीक्षक मुख्यालय राज कुमार ने कहा कि व्यक्ति की छत के सरिये से गले में स्वेटर फंस जाने के कारण मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed