फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Swarghat police recovered 2.3 kg of hashish

Bilaspur News: स्वारघाट पुलिस ने बरामद की 2.3 किलो चरस

Sun, 22 Feb 2026 11:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 22 Feb 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Swarghat police recovered 2.3 kg of hashish
मंडी और कुल्लू के चार आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
स्वारघाट (बिलासपुर)। पुलिस थाना स्वारघाट की टीम ने शनिवार रात को सुन्हण में नाकाबंदी की थी। पुलिस हाईवे से आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान मनाली की ओर आ रही गाड़ी को जांच के लिए रोका। गाड़ी की तलाशी लेने पर डिग्गी से 2 किलो 317 ग्राम चरस बरामद हुई।


गाड़ी में सवार चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान हीम सिंह पुत्र श्याम सिंह बाली चौकी मंडी, चमन लाल पुत्र उत्तम राम, निवासी बाली चौकी मंडी, राहुल पुत्र महेंद्र सिंह भुंतर कुल्लू, देवराज पुत्र चैत राम बाली चौकी मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ स्वारघाट थाना में मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से बरामद चरस राज्य में अवैध तरीके से बेचने के लिए लाई जा रही थी। एसपी बिलासपुर संदीप धवल ने पुष्टि की है कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी है और पुलिस ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed