फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Suspicious death of a person in Talav Palasala village

Bilaspur News: तलाव पलासला गांव में व्यक्ति की संदिग्ध मौत

Mon, 27 Jan 2025 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 27 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Suspicious death of a person in Talav Palasala village
-रात को कमरे में सोने गया, सुबह मृत मिला व्यक्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। घुमारवीं थाना के तहत तलाव पलासला गांव में एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत हो गई। 35 वर्षीय व्यक्ति रात को कमरे में सोया था। जब सुबह घर वाले उठाने गए थे तो उसकी मृत्यु हो गई थी।

पलासला पंचायत की प्रधान संदेश शर्मा ने बताया कि तलाव पलासला गांव का देशराज उर्फ काकू रविवार रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया। सुबह जब परिजन उसे चाय देने गए तो वह नहीं उठा। परिजनों ने कमरे का दरवाजा खोल कर देखा तो देशराज मृत अवस्था में था। परिजनों की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग आ गए। देशराज की मौत की क्या वजह रही इसका पता नहीं चल सका। पंचायत प्रधान के मुताबिक मृतक देशराज के पिता खेती बाड़ी के साथ चाय की दुकान चलाते हैं। वह अविवाहित था। परिवार आईआरडीपी से संबंध रखता है। गरीब परिवार का सदस्य अचानक मौत का ग्रास बन गया। ऐसे में इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पंचायत प्रधान ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि उक्त परिवार की आर्थिक सहायता की जाए। कमाने वाले व्यक्ति की अचानक मौत हो गई। ऐसे में परिवार का भरण पोषण करना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed