{"_id":"5718ce6a4f1c1bdc1a8b478d","slug":"sushashan-rally-in-bilaspur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफाई अभियान चलाना है, गांव-गांव को स्वच्छ बनाना है... ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफाई अभियान चलाना है, गांव-गांव को स्वच्छ बनाना है...
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Thu, 21 Apr 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
सुशासन यात्रा के दौरान उपस्थित अधिकारी व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नागरिक सेवा दिवस के अवसर पर वीरवार को जिला स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके तहत उपायुक्त कार्यालय परिसर से सुशासन यात्रा निकाली गई। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. चांद प्रकाश शर्मा ने सुशासन यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली मेन मार्केट और बैंक परिसर से होते हुए उपायुक्त कार्यालय परिसर तक आई।
विज्ञापन
यात्रा के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी अपने-अपने विभागों से संबंधित मुख्य कल्याणकारी योजनाओं के बैनर लिए हुए स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत..., हम सब का एक ही नारा, स्वच्छ रहे भारत देश हमारा..., पारदर्शी प्रशासन-हम सब का एक ही उद्देश्य..., सफाई अभियान चलाना है-गांव-गांव को स्वच्छ बनाना है... आदि नारों से लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन
साथ ही पारदर्शिता, निष्ठा व समर्पण की भावना से कार्य करते हुए अपने-अपने विभागों द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं और विभिन्न प्रकार की सेवाओं को समय पर लोगों को उपलब्ध करवाने का भी प्रण लिया।
इसके बाद स्थानीय बचत भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की गई। इसमें उपायुक्त कार्यालय से वरिष्ठ सहायक सुषमा परमार ने विभाग द्वारा चलाई जा रही जन सेवाओं से संबंधित ई-समाधान, हिम-ूमि, आरटीआई और हिमाचल प्रदेश पब्लिक सर्विस गारंटी अधिनियम 2011 से संबंधित जानकारी उपलब्ध करवाई।
जबकि कृषि विभाग से एडीओ डॉ. देवेंद्र सांख्यान ने आरकेवाई, डॉ. वाईएस परमार ने किसान स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई, फसल बीमा योजना, उद्योग विभाग से जिला प्रबंधक शैलेश कुमार ने उद्यमियों के लिए विभिन्न योजनाओं के तहत प्रदान की जाने वाली वित्तीय सहायता, स्वरोजगार और उद्यमी आधार मेमोरैंडम साइट ,पीओ डीआरडीए सुभाष गौतम ने मनरेगा, मातृ शक्ति योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम योजना, सांसद आदर्श ग्राम योजना और अन्य स्वरोजगार योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।
इसके अतिरिक्त बागवानी विभाग के उप निदेशक डॉ. राजकुमार और जिला स्वास्थ्य अधिकारी एवं कार्यकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दिनेश ठाकुर ने भी अपने-अपने विभागों से संबंधित चलाई जा रही योजनाओं की विस्तार से बताया।
बैंकों के माध्यम से लोगों की प्रदान किए जाने वाले लोन, प्रधानमंत्री जन-धन योजना और जीवन ज्योति बीमा योजना के बारे में विस्तार से अवगत करवाया। इस अवसर पर एसडीएम सदर डॉ. हरीश गज्जू और सहायक आयुक्त शशिपाल शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का संदेश सुनाया : अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ. चांद प्रकाश शर्मा ने कहा कि सिविल सेवा दिवस का मुख्य उद्देश्य ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण की भावना से कार्य करते हुए सरकार की प्रत्येक कल्याणकारी योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करना है।
अधिकारी और कर्मचारी समाज के सभी वर्गों का प्रतिनिधित्व करते हैं, इसलिए समाज के प्रत्येक वर्ग तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों को पहुंचाना जबकि उन्हें सर्वोतम सेवाएं प्रदान करना हम सबका उत्तरदायित्व बनता है। उन्होंने इस दिवस की सार्थकता और उद्देश्यों को कार्य रूप देने के लिए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का संदेश भी पढ़कर सुनाया।