फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Survey orders for construction of Sukdi-Dakhtar link road

सुकड़ी-दखतर संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए सर्वे के आदेश

Sun, 14 Nov 2021 10:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
Survey orders for construction of Sukdi-Dakhtar link road
खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग अमरपुर पंचायत में समस्याएं सुनते हुए। - फोटो : BILASPUR
भराड़ी (बिलासपुर)। विधानसभा क्षेत्र घुमारवीं में प्रत्येक रविवार को शुरू किए गए स्वच्छता अभियान के तहत युवा मोर्चा के सदस्यों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमरपुर के परिसर में सफाई की। खाद्य नागरिक आपूर्ति एंव उपभोक्ता मामले मंत्री राजेंद्र गर्ग ने विशेष रूप से भाग लिया। इससे पूर्व उन्होंने घुमारवीं नगर परिषद क्षेत्र में आयोजित स्वच्छता अभियान में भाग लिया।
विज्ञापन

उन्होंने पंचायत अमरपुर में जनता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ी है। सभी संस्थानों और घरों में नियमित रूप से स्वच्छता की ओर ध्यान दिया जाना चाहिए। लापरवाह हुए बिना हमें लगातार साफ सफाई रखने की आवश्यकता है। प्रदेश सरकार ने पॉलिथीन के प्रयोग पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया हुआ है। लेकिन बाहर से आने वाले सामान के रेपर आदि के रूप में प्लास्टिक एकत्र होता रहता है। इससे वातावरण प्रदूषित होता है और अनेक बीमारियों का कारण बनता है। उन्होंने बताया कि घरों में एकत्र हुए ठोस कचरे का उचित तरीके से निपटारा करें।
विज्ञापन

साफ-सफाई में हर नागरिक अपना सहयोग प्रदान करे। उन्होंने महिला मंडल व युवक मंडल से अपने-अपने गांव में नियमित रूप से सफाई अभियान आयोजित करने पर बल दिया। इस अवसर उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने युवक मंडल पनौल के लिए जिम के उपकरणों के लिए 20 हजार रुपये देने की घोषणा की। अमरपुर पंचायत में विभिन्न संपर्क मार्गों, पुलियों व अन्य विकास कार्यों के लिए लाखों रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सुकड़ी-दखतर संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए सर्वे करने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने खडतुईयां, सुकड़ी और ढिंगु बस्ती के लोगों की लो वोल्टेज की समस्या के समाधान के लिए विद्युत अधिकारियों को निर्देश दिए तथा खरला गांव में पानी की समस्या के समाधान के लिए जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को बोरवेल लगाने के लिए सर्वे करने को कहा। इस अवसर पर ग्राम केंद्र प्रमुख मान सिंह, सेवानिवृत्त कमांडेंट अभी चंद, पंचायत उप प्रधान केहर सिंह, बूथ अध्यक्ष लाल सिंह, कैप्टन रंजीत सिंह, बिट्टू राम धर्माणी, युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरव ठाकुर, युवा मोर्चा महामंत्री दिनेश कुमार, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग यशपाल शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed