फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   survey of water resource

प्राकृतिक जलस्रोतों का सर्वे शुरू, पानी की किल्ल्त दूर होगी दूर

Mon, 18 Oct 2021 12:03 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Oct 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
survey of water resource
बिलासपुर। जिले में गर्मियों और बरसात में पेयजल स्कीमों के प्रभावित होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसको देखते हुए जल शक्ति विभाग ने नवीनीकरण योग्य पुरानी स्कीमों के लिए प्रस्ताव तैयार किया है। वहीं प्राकृतिक जलस्रोतों के सर्वे का कार्य भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

जिले के कई गांवों के लिए पेयजल स्कीमें खड्डों और पुराने प्राकृतिक जलस्रोतों पर बनाई गई हैं। लेकिन कुछ पुरानी स्कीमों के नवीनीकरण की आवश्यकता है। इसके चलते विभाग ने कवायद तेज कर दी है। पुरानी स्कीमों को बदलने और मरम्मत करने के लिए प्रस्ताव तैयार कर दिया है। स्कीमों की मरम्मत की जाएगी दूसरी स्कीम के साथ जोड़कर लोगों को शुद्ध जल उपलब्ध करवाया जाएगा। वहीं विभाग ने प्राकृतिक जलस्रोतों का सर्वे भी शुरू कर दिया है। ताकि इनको सुरक्षित रखा जा सके। इससे पानी की किल्लत से लोगों को नहीं जूझना पड़ेगा।
विज्ञापन

सदर और नयनादेवी विस क्षेत्र की बात करें तो जल शक्ति विभाग की 151 स्कीमों द्वारा लोगों को शुद्ध जल पहुंचाया जा रहा है। वहीं नई स्कीमों पर भी विभाग ने कार्य शुरू कर दिया है। विभाग का कहना है कि 2022 तक जिले के हर घर में नल से जल मिलने की सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता राकेश वैद्य ने कहा कि कुछ पुरानी स्कीमें जो नवीनीकरण योग्य हैं उनकी मरम्मत की जाएगी या फिर उन्हें दूसरी स्कीम से जोड़ा जाएगा। ताकि लोगों को पानी की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। प्राकृतिक जलस्रोतों के सर्वे का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed