फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Surjeet became the chief patron of the School Spokesperson Association

Bilaspur News: सुरजीत बने स्कूल प्रवक्ता संघ के मुख्य संरक्षक

Sat, 06 Dec 2025 11:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Surjeet became the chief patron of the School Spokesperson Association
मेघा जिला महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष, सपना को उपाध्यक्ष का जिम्मा
विज्ञापन

प्रवक्ता संघ की कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से हुआ विस्तार

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश स्कूल प्रवक्ता संघ (एचपीएसएलए) बिलासपुर की कार्यकारिणी का विस्तार संघ के जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर जिले भर से आए वरिष्ठ प्रवक्ताओं और प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
कार्यकारिणी में जिला स्तर पर विभिन्न पदों पर अनुभवी शिक्षकों को सम्मिलित किया गया है। इसमें मजारी स्कूल के प्रधानाचार्य सुरजीत ठाकुर को मुख्य संरक्षक और सुरिंद्र सिंह रनौत को चेयरमैन नियुक्त किया गया। संगठन के प्रशासनिक ढांचे को विस्तार देते हुए उपाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष, कानूनी सलाहकार, प्रेस सचिव, वेब सचिव, ऑर्गेनाइजिंग सचिव और अन्य महत्वपूर्ण दायित्वों के लिए शिक्षकों को मनोनीत किया गया।
विज्ञापन

महिला शिक्षिकाओं के सशक्त प्रतिनिधित्व के लिए जिला महिला प्रकोष्ठ का गठन भी किया गया। इसमें बरमाणा स्कूल से मेघा चौहान को अध्यक्ष और बरठीं स्कूल से सपना कालसी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके अलावा एचपी बोर्ड को-ऑर्डिनेशन कमेटी, यूपीएस को-ऑर्डिनेशन कमेटी और जिला एक्शन कमेटी सहित ब्लॉक स्तरीय समितियों का गठन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष नरेश ठाकुर ने कहा कि नई कार्यकारिणी शिक्षकों के हितों की रक्षा, विद्यालयों की विकासात्मक आवश्यकताओं और शैक्षणिक गुणवत्ता को नई दिशा देगी। उन्होंने सभी सदस्यों से संगठन की मर्यादा बनाए रखते हुए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed