फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Sunil Sharma built 400 meter road

Bilaspur News: सुनील शर्मा ने बनवाई 400 मीटर सड़क

Sat, 06 Jan 2024 11:03 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jan 2024 11:03 PM IST
विज्ञापन
Sunil Sharma built 400 meter road
-15 साल से ग्रामीण कर रहे थे सड़क की मांग,अब हुई समस्या दूर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सौहर से पलेला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुहमझवाड़ वाया जरल गांव के लोगों को अब लिंक रोड सुविधा मिलेगी। हालांकि ग्रामीणों की ओर से लंबे समय से गांव में सड़क सुविधा की मांग की जा रही है। वहीं, क्षेत्र के समाजसेवी एवं राज्य सहकारी बैंक के निदेशक सुनील शर्मा के प्रयासों अब यहां पर करीब 400 मीटर लिंक रोड गांव को निकाला गया है।

पिछले करीब 15 साल की लोगों की यह मांग पूरी हुई है। अब लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। जरल गांव में एक सादे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें राज्य सहकारी बैंक के निदेशक सुनील शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की। इस दौरान सुनील शर्मा ने कहा कि लंबे समय से लोगों की ओर से मांग की जा रही थी। इसके चलते इस ओर प्रयास किए गए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से भी हर वर्ग के लिए कल्याणकारी नीतियां चलाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में सरकार बेहतर कार्य कर रही है। प्रदेश कांग्रेस सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को भी जानकारी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि आगामी भविष्य में भी लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। ताकि लोगों को लाभ मिल सके। कार्यक्रम में कमर लाल, सुंदर राम, स्कूल प्रबंधन समिति प्रधान पवन ठाकुर, प्रधान रेखा ठाकुर, प्यार चंद शर्मा, केडी शर्मा, बलदेव शर्मा, प्यार चंद ठाकुर, अमर चंद, रामचंद्र, अमर सिंह, सुनील, कुलदीप चंद, लेखराम वर्मा, बसंत सिंह, श्याम लाल, शिवराम बाबूराम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed