{"_id":"6a4bf426b7295b7bf4064079","slug":"subhash-chand-becomes-smc-president-at-bala-school-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-163193-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बाला स्कूल में सुभाष चंद बने एसएमसी अध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बाला स्कूल में सुभाष चंद बने एसएमसी अध्यक्ष
विज्ञापन
बाला स्कूल की प्रबंधन समिति। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। शिक्षा खंड झंडूता के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाला में स्कूल प्रबंधन समिति के गठन के लिए अभिभावकों की बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता ग्राम पंचायत बाला की प्रधान सरिता धीमान ने की। बैठक में करीब 50 अभिभावकों ने भाग लिया। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों का चयन किया गया।
इसके बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें सुभाष चंद को एसएमसी अध्यक्ष और पूर्व प्रधान नारायण सिंह को उपाध्यक्ष चुना गया। साथ ही विद्यालय की एकेडमिक कमेटी और बिल्डिंग कमेटी का भी गठन किया गया। बिल्डिंग कमेटी की अध्यक्ष आरती तथा एकेडमिक कमेटी की अध्यक्ष रिचा को बनाया गया।
विद्यालय को गोद लेने वाले स्थानीय समाजसेवी प्रेम सिंह ठाकुर ने स्कूल के विकास और आवश्यक कार्यों में हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर निरीक्षण विंग की टीम ने भी विद्यालय का निरीक्षण किया।