{"_id":"6972158bf40146ad6c044f55","slug":"students-won-in-compititions-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-152663-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: भाषण में वंदना, पोस्टर मेकिंग में मीनाक्षी, स्लोगन लेखन में प्रेम अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: भाषण में वंदना, पोस्टर मेकिंग में मीनाक्षी, स्लोगन लेखन में प्रेम अव्वल
विज्ञापन
युवाओं को नशा और एड्स से बचाव का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य पर स्वास्थ्य विभाग खंड घुमारवीं की ओर से संतोषी प्राइवेट आईटीआई दकड़ी चौक घुमारवीं में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं जिसमें प्रशिक्षुओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
भाषण प्रतियोगिता में वंदना ने पहला स्थान प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग में मीनाक्षी और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में प्रेम पहले स्थान पर रहे। विजेताओं प्रतिभागियों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थान के प्रधानाचार्य ओपी शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय युवा दिवस स्वामी विवेकानंद की जयंती के रूप में मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरित कर नशे और एचआईवी/एड्स जैसी गंभीर सामाजिक समस्याओं के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक सोच अपनाने और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। स्वास्थ्य शिक्षिका लीला शर्मा ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी ताकत हैं, लेकिन नशा और असुरक्षित व्यवहार इस ताकत को कमजोर कर रहे हैं। प्रदेश में वर्तमान में करीब 6400 एचआईवी पॉजिटिव मरीज हैं, जबकि जिला बिलासपुर में 468 मरीज एआरटी दवाइयां ले रहे हैं। उन्होंने एचआईवी/एड्स से बचाव, जांच और उपचार की जानकारी देते हुए युवाओं से किसी भी प्रकार की जानकारी या परामर्श के लिए टोल फ्री नंबर 1097 पर संपर्क करने की अपील की। इस अवसर पर स्वास्थ्य पर्यवेक्षक रूपलाल, आईसीटीसी काउंसलर मोनिका और आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।