{"_id":"68f39b3a48116943a30662f4","slug":"students-won-in-compitition-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-146799-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सीनियर सेकेंडरी विंग की प्रदर्शनी में किंजल प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सीनियर सेकेंडरी विंग की प्रदर्शनी में किंजल प्रथम
विज्ञापन
अल्फा स्कूल में विज्ञान मेले के समापन पर नन्हें वैज्ञानिक सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। अल्फा स्कूल बरठीं में आयोजित चार दिवसीय विज्ञान मेले का आज विधिवत समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्यातिथि मदनलाल शर्मा ने विद्यालय के नन्हे वैज्ञानिकों को सम्मानित किया। विज्ञान प्रभारी शालिनी कौंडल ने चार दिनों तक चले विज्ञान मेले की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।
मदनलाल शर्मा ने बच्चों को पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के आदर्शों से प्रेरित होकर वैज्ञानिक सोच विकसित करने का आह्वान किया। कहा कि विज्ञान मेलों के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा निखरती है, जिससे भारत आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर होगा। विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने हिमाचल फ्यूचर, सुसाइड अलर्ट सिस्टम, एको डायनेमिक स्मार्ट एग्रीकल्चर, रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम, वॉटर पॉल्यूशन मॉडल, फायर डिटेक्टर अलार्म मॉडल, ऑटो फायर डिफेंडर, स्मार्ट जहाज, डिजास्टर मैनेजमेंट तथा हाइड्रोपोनिक सिस्टम जैसे नवाचारपूर्ण मॉडल प्रस्तुत किए। सीनियर सेकेंडरी विंग की प्रदर्शनी में किंजल, भूमिका और इशिता समूह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि ध्रुव, मितुल और मोहित ठाकुर समूह द्वितीय तथा शौर्य कौंडल, ध्रुव गौतम और सोहम तृतीय स्थान पर रहे। सीनियर विंग वर्ग में प्रिंस,अनुज और आदित्य को प्रथम पुरस्कार मिला, वंशिका, वर्षा और खुशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। दिव्यांशी, प्रिंस और कार्तिक तीसरे स्थान पर रहे। जूनियर विंग में समीक्षा शर्मा, मनस्वी शर्मा और सेजल प्रथम स्थान पर रही। रिहान चंदेल, यश और दिव्यांश ने द्वितीय स्थान हासिल किया, जबकि लगिमा शर्मा, इशिता शर्मा और सानवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर प्रोत्साहित किया।