{"_id":"6974b40363e3d66b720bf052","slug":"students-won-in-college-compitition-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-152779-2026-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: भाषण में साक्षी, नारा लेखन में पारुप प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: भाषण में साक्षी, नारा लेखन में पारुप प्रथम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं कॉलेज में मनाई नेता सुभाष चंद्र बोस की जयंती
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती के अवसर पर मेरा युवा भारत बिलासपुर और राजकीय स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट महाविद्यालय घुमारवीं के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। भाषण, नारा लेखन औम समूह गान प्रतियोगिता कराई गईं। नेताजी के बलिदान, साहस और राष्ट्रभक्ति को स्मरण किया गया। नेताजी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। छात्र-छात्राओं ने तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा जैसी ओजपूर्ण पंक्तियों के साथ नेताजी के जीवन पर आधारित भाषण, कविताएं और नाट्य की प्रस्तुतियां दीं। आजाद हिंद फौज के गठन, स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी के योगदान तथा युवाओं को प्रेरित करने वाले उनके संदेशों पर विशेष प्रकाश डाला गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रीतम लाल ने युवाओं को नेताजी के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया और कहा कि नेताजी का जीवन त्याग, पराक्रम और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पण की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इन मूल्यों को अपनाकर देश के विकास में योगदान दें। इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक रमेश चंद ने सभी का आभार जताया। प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। भाषण प्रतियोगिता में साक्षी शर्मा ने पहला, आरती ने दूसरा और विनय ठाकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। नारा लेखन में पारुल पहले, चांदनी दूसरे और निखिल वर्मा तीसरे स्थान रहे। समूहगान में चांदनी पहले, आरती दीक्षा व निखिल, ललित दूसरे और आरती तीसरे स्थान पर रहीं।