फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Students who topped in studies and sports were honored

Bilaspur News: पढ़ाई व खेलकूद में अव्वल रहे विद्यार्थी किए सम्मानित

Mon, 16 Dec 2024 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 16 Dec 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Students who topped in studies and sports were honored
विद्यार्थियों ने किए एक से बढ़कर एक कई कार्यक्रम प्रस्तुत
विज्ञापन

रामशहर स्कूल में मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ(सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल रामशहर में वार्षिक समारोह मनाया गया। इसमें मेधावी व खेलकूद में अव्वल रहे छात्रों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ जिसमें छात्रों ने एक से बढ़ कर एक प्रस्तुति पेश कर वाहवाही लूटी। समारोह के मुख्यातिथि विधायक हरदीप बावा ने बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद सृष्टि वर्मा, मोनिका चौहान, सना खान, कृति ठाकुर, ध्रुवी चौहान, अंजली ठाकुर समेत सखियों ने पंजाबी भांगड़ा, गिद्दा, हरियाणवी डांस व नाटी पेश कर वाहवाही लूटी। प्रधानाचार्य वंदना सेठी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और विधायक को स्कूल की गतिविधियों के बारे में अवगत कराया।
इस मौके पर शीतल शर्मा, हर्षिता ठाकुर, ज्योति, शबनम, कुमकुम, ज्योति देवी, कोमल नेगी, संजना देवी, अंजली ठाकुर, सृष्टि वर्मा, रेखा देवी, अक्षत शर्मा, रिया कौंडल, वंशिका, दीक्षा कौशल, प्रीति ठाकुर, कार्तिक कौशल, सोनिया, कनिका नेगी, आरुषि शर्मा, ध्रुवी चौहान, अंजली देवी, साक्षी व अनिकेत शर्मा को शिक्षा के क्षेत्र में सम्मानित किया। खेलकूद में अक्षित कौशल, साहिल ठाकुर, आयुष भारद्वाज को सम्मानित किया।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में इस प्रकार के समारोहों के आयोजन से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन होता है, वहीं यह तमाम विजेता अन्य विद्यार्थियों के सामने आदर्श के रूप में प्रस्तुत होते हैं जो अन्य बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर पीटीए प्रधान अनुराधा देवी, पंचायत प्रधान कृष्णा शर्मा, वार्ड मेंबर राकेश कुमार,पूर्व प्रधान वीरेंद्र शर्मा, एनडी शास्त्री, अमर सिंह, एसडीओ बिजली बोर्ड भूपिंदर सिंह समेत गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed