फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Students who performed well were welcomed with garlands.

Bilaspur News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का हार पहनाकर किया स्वागत

Tue, 30 Apr 2024 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Students who performed well were welcomed with garlands.
- अध्यापकों ने मिठाई खिलाकर कराया मुंह मीठा
विज्ञापन

-स्कूल प्रबंधन ने स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मानित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की बारहवीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले और मेरिट सूची में जगह बनाने वाले विद्यार्थियों का मंगलवार को उनके स्कूलों में हार पहनाकर स्वागत किया गया। साथ ही उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अध्यापकों ने इन विद्यार्थियों का मिठाई खिलाकर मुंह मीठा भी कराया।
कला संकाय की मेरिट सूची में छठा स्थान हासिल करने वाली श्री शक्ति वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला श्री नयना देवी जी की खुशी शर्मा ने मंगलवार को मां नयना देवी के दरबार में पहुंच कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनकी मां साथ रहीं।
विज्ञापन

कला संकाय की मेरिट सूची में छठा स्थान हासिल करने वाली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बल्ह चुराणी की वैष्णवी शर्मा और उनके अभिभावकों का स्कूल पहुंचने पर हार पहनाकर और तालियों के साथ स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र बिलासपुर में प्रदेश भर में वाणिज्य संकाय में चौथा स्थान हासिल करने वाले पीयूष सांख्यान का स्वागत हार पहनाकर किया गया। स्कूल प्रबंधन ने पीयूष को पुष्प गुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। पाठशाला के पूर्व प्रधानाचार्य कंवर विजय सिंह ने विशेष रूप से शिरकत की। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास था इस साल विद्यालय में दो तीन मेरिट अवश्य आएगी। कार्यकारी प्रधानाचार्य मंजू राणा ने बताया कि पीयूष ने अपनी सफलता का श्रेय पाठशाला के समस्त प्राध्यापकों और अपने माता-पिता को दिया है। उन्होंने कहा कि हितांशू सैनी के उपलब्ध न होने पर उनकी बहन को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर देश राज शर्मा, गोपाल शर्मा, राजकुमार राणा, सीमा देवी, किरण बाला, कमलेश ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला औहर में प्रधानाचार्य सिमरो भटनागर ने बताया कि विद्यालय में 43 बच्चों ने परीक्षा में भाग लिया, जिसमें से 40 बच्चों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। कला संकाय में आशा कुमारी ने 432, विज्ञान संकाय में स्वाति कुमारी ने 430 और वाणिज्य संकाय में शिवम कुमार ने 309 सर्वाधिक अंक प्राप्त किए।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाहड का जमा दो कक्षा का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य डॉ. रमेश जसवाल ने बताया कि परीक्षा में तरुण ने 382 अंक लेकर पहला, राधा ने 380 अंक लेकर दूसरा और वंशिका ने 349 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। पाठशाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन चंदेल, पंचायत प्रधान चंद्रशेखर और क्षेत्रवासियों ने बच्चों को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।
राधा-कृष्णा वरिष्ठ माध्यमिक पब्लिक स्कूल घंडालवीं का बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 93 प्रतिशत रहा। परीक्षा में काव्यांश ठाकुर ने 476, निशांत शर्मा ने 460 और नेहा शर्मा ने 436 सर्वाधिक अंक हासिल किए हैं। प्रधानाचार्य सुशील ठाकुर और स्कूल स्टाफ ने विद्यार्थियों को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तलाई का बारहवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम 97.75 प्रतिशत रहा। वाणिज्य संकाय में नेहा ने 92.26, इशिता शर्मा ने 90 और वंशिका ठाकुर ने 88.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमश पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। मेडिकल में मानसी ठाकुर ने 92.6, प्रीति बन्याल ने 82.6 और श्रुति बाला ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। नॉन मेडिकल में अर्श कुमार शर्मा ने 81.8, कर्ण कासव ने 78.6, अनीश कुमार और उज्जवल भारद्वाज ने 77.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कला संकाय में आरती देवी ने 84, नीलम ने 82.5, आंचल ने 77.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्रमश पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य पृथ्वी राज शर्मा ने सभी को बधाई दी। स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष अशोक कौशल ने प्रधानाचार्य, स्कूल स्टाफ और विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed