{"_id":"6a8c8c3052168d831f0aa26c","slug":"students-were-informed-about-the-ill-effects-of-substance-abuse-through-street-plays-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-166217-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नुक्कड़ नाटक से विद्यार्थियों को बताए नशे के दुष्प्रभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नुक्कड़ नाटक से विद्यार्थियों को बताए नशे के दुष्प्रभाव
विज्ञापन
पंजगाईं स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम में प्रस्तुति देते कलाकार। स्रोत: डीपीआरओ
पंजगाईं और बरमाणा स्कूल में 300 विद्यार्थियों ने लिया भाग, नशे से दूर रहने की दिलाई शपथ
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के तहत तहसील कल्याण अधिकारी सदर बिलासपुर के सौजन्य से नशामुक्त भारत अभियान के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंजगाईं और बरमाणा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। महासंगम थिएटर ग्रुप बिलासपुर के कलाकारों ने गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। कलाकारों ने नाटक के जरिए नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक नुकसान को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। गीतों के माध्यम से बताया गया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने के साथ पूरे परिवार को मानसिक और आर्थिक परेशानियों में डालता है। कलाकारों ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और शिक्षा, खेलकूद व रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया। पंजगाईं स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार और बरमाणा स्कूल की प्रधानाचार्या नीलम कुमारी ने विद्यार्थियों को नशामुक्त हिमाचल अभियान के तहत नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। दोनों विद्यालयों में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण भी किया गया। कार्यक्रम में दोनों स्कूलों के करीब 250 से 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिए गए संदेश में उत्साहपूर्वक भागीदारी की और नशामुक्त समाज के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया।