फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Students were given information about circuit diagram designing and circuit assembly.

Bilaspur News: विद्यार्थियों को सर्किट डायग्राम डिजाइनिंग, सर्किट असेंबली की दी जानकारी

Mon, 25 May 2026 11:52 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Students were given information about circuit diagram designing and circuit assembly.
कुठेड़ा स्कूल में आयोजित तकनीकी कार्यशाला में प्रशिक्षण लेते हुए विद्यार्थी। स्रोत: स्कूल प्रबं
कुठेड़ा पाठशाला में दो दिवसीय तकनीकी कार्यशाला का हुआ शुभारंभ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ा की अटल टिंकरिंग लैब में सोमवार से स्वचालित वाहन डिजाइन विषय पर दो दिवसीय तकनीकी कार्यशाला का शुभारंभ हुआ।

कार्यशाला में व्यावसायिक शिक्षा के ऑटोमोटिव ट्रेड के विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह कार्यशाला प्रधानाचार्य जगदीप सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित की जा रही है। इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों को आधुनिक ऑटोमोटिव तकनीकों, इलेक्ट्रॉनिक्स और स्वचालित वाहन डिजाइन से संबंधित व्यावहारिक ज्ञान देना है। कार्यक्रम के मुख्य संसाधन व्यक्ति देश राज धीमान मेकलॉट लैब्स के संस्थापक और आईहब-अवध आईआईटी रोपड़ के पूर्व प्रोजेक्ट मैनेजर रह चुके हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को बेसिक इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स का परिचय, उनके उपयोग और आधुनिक ऑटोमोटिव तकनीकों में उनकी भूमिका के बारे में जानकारी दी। कार्यशाला के पहले दिन विद्यार्थियों को सर्किट डायग्राम डिजाइनिंग, सर्किट असेंबली और पूर्ण प्रोटोटाइप निर्माण का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला का दूसरा दिन स्वचालित वाहन डिजाइन और मॉडल परीक्षण गतिविधियों पर केंद्रित रहेगा। इस अवसर पर व्यावसायिक शिक्षक आशीष कुमार, अमित धीमान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed