{"_id":"686faef83072ca9f0f00e680","slug":"students-urged-to-stay-away-from-ragging-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-140337-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: विद्यार्थियों से रैगिंग से दूर रहने का किया आग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: विद्यार्थियों से रैगिंग से दूर रहने का किया आग्रह
विज्ञापन
-घुमारवीं कॉलेज में ओरिएंटेशन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में एंटी रैगिंग कमेटी ने प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया। एंटी रैगिंग कमेटी के समन्वयक प्रो. प्रीतम ने विद्यार्थियों से रैगिंग जैसी अमानवीय प्रवृत्तियों से दूर रहने का आग्रह किया।
उन्होंने कहा कि यदि किसी छात्र को रैगिंग की समस्या का सामना करना पड़े, तो वह बिना किसी भय के तुरंत अपनी शिकायत दर्ज कराए। कार्यक्रम में प्रो. विवेक ने छात्रों को रैगिंग के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि रैगिंग क्या होती है, इसके क्या दुष्परिणाम हो सकते हैं और रैगिंग करने पर छात्रों को किस प्रकार के दंड मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि रैगिंग की किसी भी घटना की शिकायत छात्र यूजीसी की हेल्पलाइन नंबर पर अथवा सीधे महाविद्यालय की शिकायत निवारण प्रणाली के माध्यम से दर्ज कर सकते हैं। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश राणा ने छात्रों को रैगिंग के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी। इस अवसर पर प्रो. महेंद्र भाटिया, प्रो. पुष्पेंद्र, प्रो. शक्ति, प्रो. रमेश, प्रो. राकेश, डॉ. प्रवीण, प्रो. ज्योति बरवाल आदि उपस्थित रहे।