{"_id":"6662f11c682ae99cfb095b3f","slug":"students-understood-about-the-harm-of-e-waste-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-118491-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: विद्यार्थियों ने समझा ई-कचरे के नुकसान के बारे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: विद्यार्थियों ने समझा ई-कचरे के नुकसान के बारे में
विज्ञापन
छड़ोल पाठशाला में ई-वेस्ट पर कार्यक्रम आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छड़ोल में रिड्यूस ई-कचरा थीम पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य संजय कुमार शर्मा ने इस विषय पर प्रार्थना सभा में बच्चों को जागरूक किया। यह जानकारी पाठशाला की ईको क्लब प्रभारी मंजू शर्मा ने दी।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के तहत स्कूल के बच्चे अपने घरों से ई-कचरा इकट्ठा कर के लाए थे। इसमें पुराने सेल, बैटरी, पुराने फोन, रिमोट आदि शामिल हैं। बच्चों ने पाठशाला के आसपास के क्षेत्र में जाकर भी लोगों को ई-कचरा के बारे में जागरूक किया। पाठशाला की ईको क्लब प्रभारी मंजू शर्मा ने आसपास के क्षेत्र में लोगों को इसके खतरे के बारे में जानकारी प्रदान की और भविष्य में ई-कचरा को अलग से इकट्ठा करने के बारे में प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान यह फीडबैक मिली कि बहुत से लोगों को यह जानकारी नहीं है कि ई-कचरा भी किसी प्रकार का कचरा होता है। इसलिए इस कार्यक्रम को और गति प्रदान करने का निर्णय लिया, ताकि अधिक से अधिक लोगों को ई-कचरा के बारे में जागरूक किया जा सके। कार्यक्रम के दौरान बच्चे अपने शिक्षकों के साथ नजदीकी बैंक में गए और वहां आए लोगों को जागरूक किया। इस दौरान स्कूल के प्रवक्ता अर्थशास्त्र मुनीष, प्रवक्ता राजनीतिक विज्ञान मदन गोपाल एवं शारीरिक शिक्षा अध्यापक देव राज उपस्थित रहे।