फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Students should not limit education to merely obtaining a degree; they were advised to create a career roadmap.

Bilaspur News: शिक्षा को डिग्री तक सीमित न रखें विद्यार्थी,कॅरिअर रोडमैप बनाने की दी सलाह

Wed, 19 Aug 2026 11:12 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Students should not limit education to merely obtaining a degree; they were advised to create a career roadmap.
घंडालवीं कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों से संवाद करते मंत्री राजेश धर्माणी। स्रोत: डीपीआ
घंडालवीं कॉलेज में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने विद्यार्थियों से किया संवाद
विज्ञापन

मुख्य सड़क पर वर्षाशालिका बनाने की घोषणा की

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। शिक्षा व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का सशक्त माध्यम है। शिक्षा से व्यक्ति अपने सपनों को साकार करने के साथ जिम्मेदार नागरिक भी बन सकता है। यह बात तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बुधवार को राजकीय महाविद्यालय घंडालवीं में विद्यार्थियों से संवाद के दौरान कही। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा को केवल डिग्री या डिप्लोमा हासिल करने तक सीमित न रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी शक्तियों, कमजोरियों, अवसरों और चुनौतियों का आकलन कर भविष्य के लिए स्पष्ट रणनीति बनानी चाहिए। उन्होंने करियर रोडमैप तैयार करने, शैक्षणिक लक्ष्य निर्धारित करने और अंग्रेजी संप्रेषण कौशल बेहतर करने पर जोर दिया। धर्माणी ने मोबाइल और आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल मनोरंजन के बजाय ज्ञान अर्जित करने के लिए करने की सलाह दी। उन्होंने नियमित व्यायाम, अच्छी पुस्तकों के अध्ययन और पुस्तकालय जाने की आदत विकसित करने को कहा। समाचार पत्रों के संपादकीय पृष्ठ पढ़कर सामान्य ज्ञान बढ़ाने की भी सलाह दी। मंत्री ने विद्यार्थियों को 25 सितंबर तक इस विषय पर निबंध लिखने को कहा कि वे पांच या दस वर्ष बाद खुद को किस स्थिति में देखना चाहते हैं। सर्वश्रेष्ठ निबंधों को सीर उत्सव में पुरस्कृत किया जाएगा। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन को एक्सपोजर विजिट और विभिन्न गतिविधियों के लिए क्लब स्थापित करने के निर्देश दिए। विद्यार्थियों की मांग पर मुख्य सड़क पर वर्षाशालिका बनाने की घोषणा की। उन्होंने विद्यार्थियों को नशामुक्त हिमाचल की शपथ भी दिलाई। इससे पहले प्राचार्य प्रो. रीता शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed