फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Students should excel in sports and technology alongside their studies: Dharmani

पढ़ाई के साथ खेल और तकनीक में भी आगे बढ़ें विद्यार्थी : धर्माणी

Wed, 14 Oct 2026 01:09 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Students should excel in sports and technology alongside their studies: Dharmani
केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं में बच्चों से संवाद करते मंत्री राजेश धर्माणी। स्रोत: जागरूक पाठक - फोटो : 1
केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं में तकनीकी शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों से किया संवाद
विज्ञापन

तनावमुक्त रहकर लक्ष्य हासिल करने का दिया मंत्र
खेल मैदान में सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश, विद्यार्थियों को सौंपी खेल सामग्री

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। केंद्रीय विद्यालय घुमारवीं में तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने मंगलवार को विद्यार्थियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को तनावमुक्त रहकर लक्ष्य हासिल करने, भावनाओं पर नियंत्रण रखने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों ने आधुनिक तकनीक, विज्ञान, पर्यावरण संरक्षण और जीवन कौशल से जुड़े विषयों पर भी मंत्री से चर्चा की।
संवाद के दौरान मंत्री ने विद्यार्थियों से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), रोबोटिक्स और ड्रोन तकनीक सहित आधुनिक तकनीकी विकास से जुड़े सवाल-जवाब किए। उन्होंने कहा कि बदलते समय में विद्यार्थियों को विज्ञान और तकनीक के प्रति रुचि विकसित करनी चाहिए। केवल किताबी ज्ञान तक सीमित रहने के बजाय वैश्विक परिस्थितियों और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों की समझ भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होना भी आवश्यक है। व्यवहार कुशलता, अनुशासन और जीवन कौशल व्यक्तित्व को निखारने में अहम भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

मंत्री ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि पहली बार विधायक बनने के बाद उन्होंने जिले में केंद्रीय विद्यालय नहीं होने का मुद्दा उठाया था। उनके प्रयासों के बाद जिले में केंद्रीय विद्यालय खोलने की दिशा में पहल हुई। उन्होंने बताया कि जमीन हस्तांतरण में समय लगने के कारण विद्यालय का स्थायी भवन नहीं बन पाया है। अब जमीन शिक्षा विभाग के नाम हो चुकी है और सरकार इसे केंद्रीय विद्यालय संगठन को लीज पर उपलब्ध करवा रही है, ताकि स्थायी परिसर के निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ सके। फिलहाल विद्यालय गल्र्स स्कूल के भवन में अस्थायी रूप से संचालित हो रहा है। सुरक्षा और पर्याप्त स्थान से जुड़ी कमियों को दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने मोरसिंघी स्थित खेल छात्रावास का भ्रमण करवाने की मांग भी रखी। मंत्री ने इस पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि विद्यार्थियों के आने-जाने और खानपान की व्यवस्था की जाएगी। इससे उन्हें छात्रावास में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों से बातचीत करने और उनकी उपलब्धियों से प्रेरणा लेने का अवसर मिलेगा।

प्रयोगशालाओं और खेल मैदान में सुविधाएं बढ़ाने की मांग
विद्यार्थियों ने 11वीं की पढ़ाई, विज्ञान प्रयोगशाला और कंप्यूटर लैब के उपयोग से जुड़े विषयों पर चर्चा की। उन्होंने प्रयोगशालाओं और खेल मैदान में सुविधाएं बढ़ाने की मांग उठाई। इस पर मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को खेल मैदान में विद्यार्थियों के लिए अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय को खेल सामग्री भी प्रदान की, ताकि विद्यार्थी खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग ले सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed