फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Students should develop the habit of working in Hindi: PS Katwal

विद्यार्थी हिंदी में कार्य करने की डालें आदत : पीएस कटवाल

Mon, 22 Sep 2025 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 22 Sep 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Students should develop the habit of working in Hindi: PS Katwal
बिलासपुर कॉलेज में आयोजित हिंदी पखवाड़ा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेते हुए विद्यार्थ
प्रश्नोत्तरी में प्रेमचंद सदन, निबंध लेखन में कोमल रही प्रथम
विज्ञापन


बिलासपुर महाविद्यालय में उत्सव के साथ मनाया हिंदी पखवाड़ा


संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर में हिंदी विभाग ने हिंदी पखवाड़ा उत्सव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल रहे।

कार्यक्रम में भाषण, निबंध लेखन, कविता और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई। भाषण प्रतियोगिता में मीनाक्षी पहले, साहिल दूसरे और सपना तीसरे स्थान पर रहीं। निबंध लेखन में कोमल पहले, निधि दूसरे और उर्मिला तीसरे स्थान पर रहीं। कविता पाठ में मनीषा पहले, कोमल दूसरे और आशा तीसरे स्थान पर रहीं। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रेमचंद सदन ने पहला, मीराबाई सदन ने दूसरा और तुलसीदास सदन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में प्रो. अंजू शर्मा, डॉ. श्याम लाल और डॉ. अजीत कुमार ने भूमिका निभाई। प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने कहा कि हिंदी हमारी मातृभाषा ही नहीं अपितु हमारी जननी और हमारी पहचान भी है। हमें इस पर गर्व होना चाहिए। हमें एक ही दिन हिंदी दिवस नहीं मानना है बल्कि प्रत्येक दिन हिंदी का प्रयोग करना है। उन्होंने छात्रों से कहा कि आपको हिंदी में आविष्कार करके ऐसे सॉफ्टवेयर तैयार करने चाहिए जिससे पूरे विश्व में हिंदी का परचम लहराए और आपकी पहचान बन जाए। उन्होंने हिंदी प्राध्यापकों से भी आग्रह किया कि आप सभी विद्यार्थियों को हिंदी में कार्य करने की आदत डालें। हमें हिंदी को इतना सम्मान देना है कि वह हमारी प्रेरणा बन जाए। उन्होंने कहा कि जब तक हमारी मानसिकता नहीं बदलती तब तक हिंदी अपना स्थान ग्रहण नहीं कर सकती। विद्यार्थियों को सदैव अपने सभी बड़ों का सम्मान और छोटो से प्रेम करना चाहिए, तभी हमारा समाज सभ्य बन सकता है। इस अवसर पर प्राध्यापक डॉ. श्याम लाल, अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र ठाकुर, डॉ. भूमेंद्र जसवाल, डॉ. नवीन भारद्वाज, डॉ. हेमा ठाकुर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed