फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Students pledge to raise awareness against drug abuse.

Bilaspur News: नशे के खिलाफ विद्यार्थियों ने लिया जागरूकता का संकल्प

Wed, 09 Sep 2026 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Students pledge to raise awareness against drug abuse.
पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श विद्यालय बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों के साथ एएसपी। स्र
एएसपी प्रताप सिंह ठाकुर ने चिट्टा समेत नशीले पदार्थों के दुष्प्रभाव बताए
विज्ञापन

साथियों को भी जागरूक करने का किया आह्वान

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पीएमश्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बिलासपुर में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए एंटी-चिट्टा जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर प्रताप सिंह ठाकुर ने विद्यार्थियों से संवाद किया और चिट्टा समेत अन्य नशीले पदार्थों के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और पारिवारिक दुष्प्रभावों की जानकारी दी।
एएसपी ने विद्यार्थियों से नशे से पूरी तरह दूर रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराई से बचाने में जागरूकता की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ अपने साथियों और आसपास के लोगों को भी इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करने की अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ मजबूत सोच विकसित कर युवा जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभा सकते हैं। विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ चल रही सामाजिक मुहिम में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों को नशे की गिरफ्त में आने से बचने के उपाय भी बताए गए। उन्हें समझाया गया कि नशे से व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ-साथ उसकी पढ़ाई, परिवार और सामाजिक जीवन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। विद्यार्थियों से किसी भी तरह के नशीले पदार्थ से दूर रहने और नशे से संबंधित गतिविधि की जानकारी मिलने पर संबंधित लोगों तक सूचना पहुंचाने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय के कार्यकारी प्रधानाचार्य रमेश चंद ने अभियान को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताया। इस अवसर पर विकास ठाकुर, अशोक कुमार, राज कमल शर्मा, माया देवी, इंदुबाला, शालिनी, किरण बाला, सोनिका चंदेल सहित विद्यालय के अन्य अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed