फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Students of Jukhaala College were made aware to stay away from drugs

Bilaspur News: जुखाला कॉलेज में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए किया जागरूक

Sat, 26 Jul 2025 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sat, 26 Jul 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Students of Jukhaala College were made aware to stay away from drugs
जुखाला महाविद्यालय में आयोजित कारगिल विजय दिवस पर उपस्थित मुख्य वक्ता व अन्य। स्रोत: कॉलेज प्रब
महाविद्यालय में कारगिल विजय दिवस पर हुआ कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय जुखाला में स्वास्थ्य सेवाएं एवं नशा विरोधी सेल, कॅरिअर काउंसलिंग प्रकोष्ठ, एनएसएस और सड़क सुरक्षा क्लब ने कारगिल विजय दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


इसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. ध्रुव पाल सिंह ने की। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य साहस और बलिदान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में चार वीर जवानों को परमवीर चक्र से सम्मानित किया गया था, जिनमें से दो वीर हिमाचल प्रदेश से थे। उन्होंने कहा कि नशा हमारे समाज का आंतरिक शत्रु है। यह हमारी युवा पीढ़ी की ऊर्जा और देश की प्रगति को निगल रहा है। हमें न केवल स्वयं इससे दूर रहना है, बल्कि समाज को भी जागरूक करना है। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षाविद डॉ. राजकुमारी और पुलिस इंस्पेक्टर रूपलाल ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। डॉ. राजकुमारी ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी को दिशा देने की आवश्यकता है, क्योंकि वह नशे जैसी सामाजिक बुराइयों की चपेट में आ रही है। उन्होंने आत्म-नियंत्रण और मार्गदर्शन की आवश्यकता पर बल दिया। रूपलाल ने कहा कि नशा न केवल व्यक्ति के जीवन को प्रभावित करता है, बल्कि संपूर्ण समाज को भीतर से खोखला कर देता है। कार्यक्रम के अंत में कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों, गैर-शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed