{"_id":"687a3c12cd0c46d8db0a24e7","slug":"students-of-bttm-department-uprooted-cannabis-plants-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-140794-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बीटीटीएम विभाग के विद्यार्थियों ने उखाड़े भांग के पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बीटीटीएम विभाग के विद्यार्थियों ने उखाड़े भांग के पौधे
विज्ञापन
बिलासपुर महाविद्यालय में आयोजित अभियान के तहत भांग के पौधे उखाड़ते हुए विद्यार्थी व अन्य। स्रोत
बिलासपुर महाविद्यालय में भांग उखाड़ो अभियान चलाया
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर के बीटीटीएम विभाग के विद्यार्थियों ने परिसर में एक दिवसीय भांग उखाड़ो अभियान का चलाया। इस दौरान विद्यार्थियों ने कॉलेज चौक, ऑटो स्टैंड और छात्र छात्रावास से लेकर नए भवन परिसर के गेट तक उगी भांग की झाड़ियों को हटाने का कार्य किया।
महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. पीएस कटवाल ने कहा कि पूरे परिसर को भांग मुक्त करना हमारा लक्ष्य है। इसी के तहत सभी विभाग बारी-बारी से अपने दायित्व की पूर्ति के लिए प्राचार्य के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों का पालन कर रहे हैं। विद्यार्थी अपने विभाग के शिक्षकों के साथ मिलकर ही इस अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियों से बच्चों में आत्मविश्वास व सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और साथ मिलकर कार्य करने की भावना जागृत होती है। इस स्वच्छता अभियान का आयोजन बीटीटीएम समन्वयक प्रो. प्रेमजीत के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में किया गया। इस अभियान में विभाग के गौरव, अंशुल, हर्ष, दिनेश, जतिन, सूरज, अमित, दीपाली, पलक, रश्मी, सोनिया, चेतना, ज्योति, कशिश, प्रो. संजय और प्रो. पुनीत ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।