{"_id":"6af610f68f3c583d930e719b","slug":"students-of-alpha-school-learnt-the-art-of-making-clay-lamps-from-a-potter-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-171671-2026-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: अल्फा स्कूल के विद्यार्थियों ने कुम्हार से सीखी मिट्टी के दीये बनाने की कला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: अल्फा स्कूल के विद्यार्थियों ने कुम्हार से सीखी मिट्टी के दीये बनाने की कला
विज्ञापन
अल्फा स्कूल के विद्यार्थी कुम्हार से मिट्टी के दीये बनाना सीखते हुए। स्रोत: स्कूल प्रबंधन।
चाक पर मिट्टी को आकार देते देख रोमांचित हुए विद्यार्थी, भारतीय संस्कृति और पारंपरिक हुनर से हुए रूबरू
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अल्फा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बरठीं के जूनियर विंग के विद्यार्थियों ने कक्षा से बाहर निकलकर पारंपरिक कला को समझने का अनूठा अनुभव प्राप्त किया। स्कूल की ओर से आयोजित इस गतिविधि के तहत बच्चे स्थानीय कुम्हार पवन कुमार के पास पहुंचे और उनसे मिट्टी के दीये बनाने की कला सीखी। इस दौरान विद्यार्थियों ने न केवल कुम्हारी के काम को करीब से देखा, बल्कि मिट्टी से सुंदर आकृतियां तैयार करने की प्रक्रिया को भी समझा।
कुम्हार पवन कुमार ने बच्चों को बताया कि दीये बनाने के लिए सबसे पहले मिट्टी को तैयार किया जाता है। इसके बाद उसे चाक पर रखकर हाथों की कुशलता से मनचाहा आकार दिया जाता है। उन्होंने बच्चों के सामने दीये बनाकर पूरी प्रक्रिया का प्रदर्शन किया। चाक पर मिट्टी को घूमते हुए आकार लेते देख विद्यार्थी काफी उत्साहित नजर आए। बच्चों ने कुम्हारी से जुड़े विभिन्न पहलुओं के बारे में सवाल भी पूछे और उनके जवाब जानकर इस पारंपरिक व्यवसाय की बारीकियों को समझा।
इस गतिविधि का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, लोक कला और पारंपरिक व्यवसायों से जोड़ना था। इसके माध्यम से बच्चों को यह समझाने का प्रयास किया गया कि आधुनिकता के दौर में भी पारंपरिक हुनर और हस्तकलाओं का अपना विशेष महत्व है। ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों में रचनात्मक सोच विकसित करने के साथ मेहनत और कारीगरों के काम के प्रति सम्मान की भावना पैदा करती हैं।
विज्ञापन
विद्यालय के प्रधानाचार्य टीडी शर्मा ने कहा कि बच्चों को केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित रखना उचित नहीं है। उन्हें व्यावहारिक अनुभवों के माध्यम से भी सीखने के अवसर मिलने चाहिए। इस तरह की गतिविधियों से विद्यार्थी नई चीजें सीखते हैं और समाज की संस्कृति, परंपराओं तथा पारंपरिक व्यवसायों को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं।
उन्होंने कहा कि कुम्हारी जैसी कलाएं हमारी सांस्कृतिक विरासत हैं। इन्हें अगली पीढ़ी तक पहुंचाना सभी की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।