{"_id":"6afb55ceaa8b1770530415a0","slug":"students-made-aware-of-the-importance-of-cleanliness-urged-to-keep-four-dustbins-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-171959-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक, चार डस्टबिन रखने की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक, चार डस्टबिन रखने की अपील
विज्ञापन
नगर परिषद की ओर से मेन मार्केट स्थित संस्थान में आयोजित जागरूकता अभियान में उपस्थित प्रशिक्षु व
नगर परिषद बिलासपुर ने मेन मार्केट स्थित स्किल ट्रेनिंग सेंटर में चलाया जागरूकता अभियान
गीले-सूखे और घरेलू हानिकारक कचरे को अलग-अलग रखने का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। नगर परिषद बिलासपुर की ओर से शहर में स्वच्छता को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी के निर्देशानुसार मेन मार्केट स्थित एआईएफडी इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल ट्रेनिंग सेंटर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें विद्यार्थियों और प्रशिक्षकों को स्वच्छता की अच्छी आदतें अपनाने और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा-कचरा न फैलाने का संदेश दिया गया।
अभियान के दौरान उपस्थित लोगों को कचरे का उचित निस्तारण करने और अपने आसपास के वातावरण को साफ रखने के प्रति जागरूक किया गया। नगर परिषद की ओर से घरों में गीले, सूखे, घरेलू हानिकारक और सैनिटरी कचरे के लिए चार अलग-अलग कूड़ेदान रखने की अपील की गई। साथ ही कचरे को अलग-अलग छांटकर केवल नगर परिषद की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी को सौंपने का आग्रह किया गया।
कार्यक्रम में सीएमएम वंदना लखनपाल, सीएसओ सुनीला कुमारी, संस्थान की निदेशक रीना कुमारी, प्रशिक्षकों और विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस दौरान बताया गया कि कचरे को खुले में फेंकने से पर्यावरण और सार्वजनिक स्वच्छता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन
नगर परिषद ने विद्यार्थियों और आम नागरिकों से स्वच्छ शहर के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल किसी अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे दैनिक जीवन की आदत बनाना जरूरी है। सामूहिक प्रयासों से ही शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है।