फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Students learnt the art of social service in the NSS camp.

Bilaspur News: एनएसएस शिविर में विद्यार्थियों ने सीखे समाजसेवा के गुर

Wed, 28 Oct 2026 01:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Students learnt the art of social service in the NSS camp.
घुमारवीं स्कूल में सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने स्वयंसेवकों को अनुशासन और स्वच्छता का महत्व बताया
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। एसवीपीएम पीएम श्री मुख्यमंत्री आदर्श राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सीबीएसई घुमारवीं में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन हुआ। समारोह में स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश डोगरा ने मुख्यातिथि और स्कूल प्रबंधन समिति की प्रधान मोना रानी ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान शिविर में स्वयंसेवकों की ओर से किए गए कार्यों और गतिविधियों की सराहना की गई।
प्रधानाचार्य दिनेश डोगरा ने कहा कि एनएसएस विद्यार्थियों में समाजसेवा, अनुशासन, सहयोग और नेतृत्व की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ सामाजिक गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। इससे उनमें जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है और वे समाज की समस्याओं को समझकर उनके समाधान में योगदान देना सीखते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने स्वयंसेवकों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें हासिल करने के लिए निरंतर मेहनत करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि समय का सदुपयोग और अनुशासन सफलता के लिए जरूरी हैं। जरूरतमंदों की सहायता करना और आसपास स्वच्छता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने स्वयंसेवकों से शिविर के दौरान प्राप्त अनुभवों को भविष्य में समाजहित के कार्यों में अपनाने का आह्वान किया। विशेष अतिथि मोना रानी ने भी स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना की। समारोह में सुमन लता, शर्मिला चंदेल, भूपेंद्र संख्यान, महेंद्र सिंह और डॉ. नित्यानंद सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed