Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Students gave the message of water conservation through competitions.

Bilaspur News: प्रतियोगिताओं के जरिए विद्यार्थियों ने दिया जल संरक्षण का संदेश

Sun, 26 Apr 2026 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 26 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
Students gave the message of water conservation through competitions.
त्यून खास स्कूल में  आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के जरिए छात्र और छात्र
त्यून खास स्कूल में जल पखवाड़ा के तहत हुआ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों ने ली जल संरक्षण की शपथ

संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। राजकीय उच्च पाठशाला त्यून खास में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जल पखवाड़ा उत्साह और सहभागिता के साथ मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

विभिन्न रचनात्मक और ज्ञानवर्धक गतिविधियों के माध्यम से जल के महत्व और उसके संरक्षण की आवश्यकता को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक से हुई, जिसमें अभिभावकों और समिति सदस्यों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। बैठक में जल संरक्षण, विद्यालय परिसर में स्वच्छ पेयजल व्यवस्था मजबूत करने और विद्यार्थियों में पानी बचाने की आदत विकसित करने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इसके अलावा घर-घर जल के विवेकपूर्ण उपयोग को लेकर जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया। जल पखवाड़ा के तहत आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने जल संरक्षण विषय पर चित्र बनाए। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में बच्चों ने जल है तो कल है और हर बूंद कीमती है, जैसे प्रभावशाली नारों के माध्यम से संदेश दिया। इसके अलावा क्विज प्रतियोगिता में जल संरक्षण, पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों से जुड़े प्रश्न पूछे गए।इस अवसर पर विद्यालय के कार्यकारी मुख्याध्यापक संजीव बंसल ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि जल जीवन का आधार है और इसकी एक-एक बूंद अनमोल है। उन्होंने दैनिक जीवन में पानी के सदुपयोग, अनावश्यक बर्बादी रोकने और जल स्रोतों के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। विद्यालय में आयोजित गतिविधियों से विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed