{"_id":"68d54048c56053435702ec90","slug":"students-from-47-schools-in-the-district-took-the-proficiency-test-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-145145-2025-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: जिले के 47 स्कूलों के विद्यार्थियों ने दिया प्रवीणता टेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: जिले के 47 स्कूलों के विद्यार्थियों ने दिया प्रवीणता टेस्ट
Thu, 25 Sep 2025 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 25 Sep 2025 11:43 PM IST
सार
बिलासपुर जिले के 47 सरकारी स्कूलों में छठी से 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए प्रवीणता टेस्ट आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य विज्ञान, गणित और तकनीकी क्षेत्रों में उनकी रुचि और नवाचार को प्रोत्साहित करना है। उत्कृष्ट छात्रों को विशेष प्रशिक्षण और बूट शिविर मिलेंगे।
विज्ञापन
जुखाला स्कूल में प्रवीणता टेस्ट देते हुए विद्यार्थी। स्रोत: जागरूक पाठक।
विस्तार
छठी से 12वीं कक्षा तक के छात्रों ने लिया भाग
विज्ञान, गणित, टेक्नोलॉजी के प्रति रुचि बढ़ाना उद्देश्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। समग्र शिक्षा की प्रेरक सृजनशील मस्तिष्क के लिए स्टैम अन्वेषण योजना के तहत जिले के सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए शुक्रवार को प्रवीणता टेस्ट का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 47 स्कूलों के छात्रों ने भाग लिया।
इस टेस्ट में छठी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। परीक्षा दोपहर 2 से 3 बजे तक हुई। छात्रों को दोपहर 1:45 बजे पर प्रश्न पत्र दिया गया। टेस्ट का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान, गणित, इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के प्रति रचनात्मकता, जिज्ञासा व नवाचार की भावना को बढ़ावा देना है। इस टेस्ट के माध्यम से विद्यार्थियों को परखा जाएगा और उनकी योग्यता के आधार पर विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। प्रवीणता टेस्ट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिए स्कूल स्तर पर बूट शिविर लगाए जाएंगे। शिविर में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ तकनीकी जान, प्रोजेक्ट आधारित शिक्षा और आधुनिक प्रयोगों की जानकारी देंगे।