फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Students at DAV Bilaspur danced to Ghoomar, Nati, and Bhangra.

Bilaspur News: डीएवी बिलासपुर में घूमर, नाटी और भंगड़े पर झूमे विद्यार्थी

Sat, 10 Oct 2026 12:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Students at DAV Bilaspur danced to Ghoomar, Nati, and Bhangra.
डीएवी बिलासपुर के वार्षिक समारोह में मुख्यातिथि को सम्मानित करती प्रधानाचार्य। स्रोत: स्कूल प्र - फोटो : साकेतिक
वार्षिक समारोह स्पंदन में विद्यार्थियों ने पेश किए सांस्कृतिक कार्यक्रम,मेधावी विद्यार्थी सम्मानित
विज्ञापन

डॉ. मल्लिका नड्डा ने विशेष बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने का दिया संदेश

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल बिलासपुर का वार्षिक समारोह स्पंदन शुक्रवार को पारंपरिक संस्कृति संवर्धन भवन में धूमधाम से मनाया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने घूमर, भंगड़ा, हिमाचली नाटी, गणेश नृत्य और कव्वाली सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। स्पेशल ओलंपिक्स भारत की अध्यक्ष एवं स्पेशल ओलंपिक्स एशिया पैसिफिक एडवाइजरी काउंसिल की अध्यक्ष डॉ. मल्लिका नड्डा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को आगे बढ़ने के लिए उचित अवसर व प्रोत्साहन देने का आह्वान किया। समारोह का आगाज वैदिक मंत्रोच्चार और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद डीएवी गान प्रस्तुत किया गया और अतिथियों का अभिनंदन किया गया। प्रधानाचार्य ने स्वागत संबोधन के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया। विद्यार्थियों ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर वर्षभर की उपलब्धियों को साझा किया। इस दौरान विद्यालय पत्रिका का विमोचन भी किया गया। मुख्यातिथि डॉ. मल्लिका नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के प्रति संवेदनशीलता दिखाना और उन्हें आगे बढ़ने के लिए उचित अवसर उपलब्ध करवाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतना संस्था की ओर से इन बच्चों के उत्थान और मार्गदर्शन के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

समारोह में चेतना संस्था के उन विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने स्पेशल ओलंपिक्स में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और सम्मान राशि प्राप्त की। इस दौरान मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई। विद्यालय की प्रधानाचार्य मोनिका शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित समारोह में विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय परंपराओं और विविधता की झलक देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed