फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Students and staff of the college in Ghandalvi took the oath of de-addiction

Bilaspur News: घंडालवीं में कॉलेज में विद्यार्थियों और स्टाफ ने ली नशा मुक्ति की शपथ

Wed, 06 Aug 2025 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 06 Aug 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Students and staff of the college in Ghandalvi took the oath of de-addiction
घंडालवीं कॉलेज में नशा मुक्ति की शपथ लेते विद्यार्थी। स्रोत: कॉलेज प्रबंधन
छात्रों को विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में भी बताया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राजकीय महाविद्यालय घंडालवीं में बुधवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्राचार्य रीता शर्मा के नेतृत्व में सभी शिक्षकों, गैर शिक्षक कर्मचारियों और छात्रों ने नशा मुक्ति की शपथ ली। सभी ने मिलकर समाज को नशे की बुराई से मुक्त करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के साथ महाविद्यालय की आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ की ओर से एक कार्यशाला भी आयोजित की गई, जिसका उद्देश्य प्रथम वर्ष के छात्रों को शैक्षणिक और सामाजिक पहलुओं पर मार्गदर्शन देना रहा। यह कार्यशाला तीन सत्रों में हुई। पहले सत्र में डॉ. रविंद्र कुमार ने छात्रों को राज्य और केंद्र सरकार की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया और उन्हें इन योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया लाइव डेमो देकर समझाई गई। दूसरे सत्र में छात्रों को शैक्षणिक प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई। प्रो. रवि कुमार ने एंटी रैगिंग और एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट बनाने की प्रक्रिया को भी इंटरेक्टिव पैनल पर पीपीटी दिखाकर विस्तार से समझाया, जो पोर्टल के तहत डिजिटल लॉकर के माध्यम से बनाई जाती है। इसके बाद अमित कुमार ने छात्रों से हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में पंजीकरण फॉर्म भरने संबंधी जानकारी इंटरेक्टिव पैनल के माध्यम से दी। सभी सत्रों में छात्रों के सवालों के जवाब दिए गए और उनकी शंकाओं के समाधान किए गए। प्राचार्य ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम छात्रों को शैक्षणिक और सामाजिक दोनों ही स्तरों पर जागरूक करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि छात्र इन जानकारियों का लाभ उठाकर एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में समाज के विकास में योगदान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed