फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Eye check-up for senior citizens; cataracts found in eight.

Bilaspur News: वरिष्ठ नागरिकों की आंखों की जांच, आठ में मिला मोतियाबिंद

Mon, 21 Sep 2026 12:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Eye check-up for senior citizens; cataracts found in eight.
ग्राम पंचायत कपाहड़ा के चेल्ली गांव में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में मौजूद बुजुर्ग व चिकित्सक। स्
चेल्ली में स्वास्थ्य शिविर, 74 लोगों की हुई जांच, 26 विद्यार्थियों की स्क्रीनिंग
विज्ञापन

मोतियाबिंद के रोगियों को क्षेत्रीय अस्पताल में विशेषज्ञ से जांच करवाने की दी सलाह
पात्र मरीजों के किए जाएंगे निशुल्क ऑपरेशन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। ग्राम पंचायत कपाहड़ा के चेल्ली स्थित महिला मंडल भवन में शुक्रवार को वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर लगाया गया। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग झंडूता के खंड चिकित्साधिकारी डॉ. अतुल भारद्वाज के निर्देश पर सूचना, शिक्षा एवं संप्रेषण ब्यूरो की ओर से आयोजित शिविर में 74 लोगों की आंखों और स्वास्थ्य की जांच की गई। इनमें आठ लोगों में मोतियाबिंद की समस्या पाई गई। संबंधित मरीजों को क्षेत्रीय अस्पताल में विशेषज्ञ से जांच करवाने की सलाह दी गई है। पात्र मरीजों का निशुल्क ऑपरेशन कराया जाएगा।
नेत्र अधिकारी सुदेश कुमार ने बताया कि उम्र बढ़ने के साथ आंखों से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। कई बार शुरुआत में बीमारी के लक्षण स्पष्ट नहीं होते, इसलिए नियमित जांच जरूरी है। उन्होंने ग्लूकोमा के प्रति भी लोगों को जागरूक किया। बताया कि आंखों के दबाव में बढ़ोतरी से ऑप्टिक नर्व को नुकसान पहुंच सकता है और दृष्टि धीरे-धीरे कम हो सकती है। समय पर जांच और उपचार से गंभीर स्थिति से बचाव संभव है।
विज्ञापन

शिविर के दौरान 26 स्कूली विद्यार्थियों की आंखों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें एक विद्यार्थी में दृष्टि संबंधी विकार पाया गया, जिसे जिला अस्पताल में विशेषज्ञ से जांच कराने की सलाह दी गई। बच्चों को मोबाइल फोन का कम इस्तेमाल करने और मौसमी फलों, हरी सब्जियों सहित पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य शिक्षक कमल कुमार ने एचपीवी टीकाकरण और सांप के काटने पर बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी। वरिष्ठ नागरिकों को एल्डरली हेल्पलाइन नंबर 14567 पर संपर्क करने की सलाह दी गई। शिविर में सीएचओ प्रियंका शर्मा, कल्पना, आशा कार्यकर्ता, पंचायत की पूर्व प्रधान और वार्ड सदस्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed