फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Retired employees of the temple trust changed the organization's name.

Bilaspur News: मंदिर न्यास के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने बदला संगठन का नाम

Mon, 21 Sep 2026 12:10 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Retired employees of the temple trust changed the organization's name.
श्री नयना देवी जी में आयोजित मंदिर न्यास के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की बैठक में मौजूद सदस्य। स्
अब मंदिर न्यास श्री नयना देवी जी सेवानिवृत्त कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के नाम से संचालित होगा संगठन
विज्ञापन

आम सभा में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित, वीरी सिंह बैंस को बनाया सलाहकार

संवाद न्यूज एजेंसी
श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। मंदिर न्यास श्री नयना देवी जी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की आम सभा में संगठन का नाम बदलने का निर्णय लिया गया। अब संगठन मंदिर न्यास श्री नयना देवी जी सेवानिवृत्त कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के नाम से संचालित होगा। बैठक में नए नाम को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से वीरी सिंह बैंस को सलाहकार के रूप में शामिल करने का भी निर्णय लिया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि उनके अनुभव और मार्गदर्शन से सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने में मदद मिलेगी। साथ ही सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए पेंशन और उचित गुजारा भत्ते की मांग को प्रदेश सरकार के समक्ष उठाने का निर्णय लिया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस मांग को लेकर आगामी दिनों में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से प्रतिनिधिमंडल मुलाकात करेगा। प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री के समक्ष सेवानिवृत्त कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति और पेंशन व गुजारा भत्ते से जुड़े विषय रखेगा। आगामी बैठक में प्रतिनिधिमंडल के गठन और मांगपत्र को अंतिम रूप दिया जाएगा।
एसोसिएशन के अनुसार मंदिर न्यास में कर्मचारियों ने लंबे समय तक सेवाएं दी हैं। सेवानिवृत्ति के बाद बढ़ती महंगाई के दौर में मिलने वाली आर्थिक सहायता पर्याप्त नहीं है। ऐसे में सरकार से सम्मानजनक जीवन-यापन के लिए उचित पेंशन या गुजारा भत्ता उपलब्ध करवाने की मांग की जा रही है। अध्यक्ष रमन कुमार शर्मा और महासचिव महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि संगठन सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं को एकजुट होकर सरकार और संबंधित विभाग के समक्ष रखेगा।
विज्ञापन

आम सभा में डॉ. नरोत्तम दत्त शर्मा, सदाराम शर्मा, वीरेंद्र सिंह पठानिया, कमल सिंह चंदेल, रत्नेश्वर झा, जगदीश शर्मा, राम कृष्ण शर्मा और तुलसी राम संधु सहित कई पदाधिकारी और सेवानिवृत्त कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed