{"_id":"61ccacb33a84541cdf4f298f","slug":"student-of-kalol-iti-talai-bilaspur-died-due-to-make-fansi-bilaspur-news-sml395083752","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
student of kalol iti talai bilaspur died due to make fansi
शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत कलोल स्थित राजकीय बहु तकनीकी संस्थान कलोल के एक छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। छात्र ने घर पर कमरे में पंखे से फंदा लगाकर इस घटना को अंजाम दिया। मृतक की पहचान विवेक कुमार (17) पुत्र हेमराज निवासी सलेहड़ा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत कलोल के गांव बकैण में राजकीय बहुतकनीकी कलोल का छात्र विवेक कुमार किराये का कमरा लेकर रहता था। मंगलवार शाम को उस का एक दोस्त विवेक से मिलने आया तो उसने देखा कि विवेक का कमरा अंदर से बंद है।
काफी देर तक आवाज लगाने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। उसने इसकी सूचना पंचायत प्रधान को दी। प्रधान ने परिजनों के साथ पुलिस को मामले के बारे में अवगत करवाया। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और परिजनों के सामने दरवाजा तोड़कर अंदर देखा तो विवेक कमरे में लगे पंखे लटका हुआ था।
विज्ञापन
युवक ने पंखे के लोहे के कुंडे के साथ चादर से गले फंदा लगाया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के सामने शव का निरीक्षण किया, जिस पर चोट का कोई निशान नहीं था। परिजनों ने बेटे की मृत्यु पर किसी पर भी शक नहीं जाहिर किया है। पुलिस ने इसके बाद शव को कब्जे में लेकर घुमारवीं अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है।
इनसेट
घुमारवीं के डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।