फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   student drawen in khud, died in bharari

खड्ड में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत

Sun, 22 May 2016 10:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, भराड़ी (बिलासपुर)। Updated Sun, 22 May 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
student drawen in khud, died in bharari
student died - फोटो : drawen

दोस्तों के साथ खड्ड में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत हो गई। किशोर 10वीं कक्षा का छात्र था। बताया जा रहा है तैरते हुए किशोर पानी रोकने के लिए बनाए गए गहरे पानी के डैम में चला गया और डूब गया। हालांकि साथ गए बच्चों ने शोर मचाकर लोगों को मौके पर बुलाया लेकिन जब तक उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, देर हो चुकी थी।

विज्ञापन


घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 2 बजे लड़ा गांव का 15 साल का किशोर अजय कुमार पुत्र कृष्ण चंद कुछ साथियों के साथ साथ  लगती रोहल खड्ड में नहाने के लिए चला गया।
विज्ञापन


यहां वह खड्ड में नहाने के लिए उतरा लेकिन गलती से वह गहरे में पानी में पहुंच गया और डूब गया। मौके पर मौजूद बच्चे इससे छोटे थे और वह उसे बचाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। बच्चों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को मौके पर बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अजय कुमार को खड्ड से स्थानीय लोगों ने फौरन बाहर निकाला और इसके बाद उसे घुमारवीं अस्पताल ले गए। मगर यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

अजय की एक छोटी बहन है। थाना प्रभारी दया राम ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। यहां पर पंचायत ने कुछ समय पर पानी को रोककर डैम बनाया था ताकि पानी का सिंचाई और अन्य कार्यों में प्रयोग हो सके, लेकिन डैम बनाने के बाद योजना पर काम नहीं हो सका। यही वजह है कि पानी रोकने से गहरा हो गया था


रोहल खड्ड में किशोर की डूबने से मौत हो गई है। हादसा उस समय हुआ जब किशोर दोस्तों के साथ नहाने के लिए गया था। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

राहुल नाथ, एसपी बिलासपुर 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed