{"_id":"68dfb99f2eb18eda1405ce8e","slug":"strict-action-is-being-taken-against-those-involved-in-the-chitta-business-rajesh-dharmani-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-145700-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिट्टा कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ हो रही कड़ी कार्रवाई : राजेश धर्माणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिट्टा कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ हो रही कड़ी कार्रवाई : राजेश धर्माणी
Fri, 03 Oct 2025 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 03 Oct 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
सीर उत्सव, घुमारवीं में उपस्थित लोगों नशे, चिट्टे के खिलाफ लड़ने और संपूर्ण उन्मूलन की शपथ लेेते
सीर उत्सव में पदयात्रा कर दिया नशे के खिलाफ जागरूकता का संदेश
विद्यार्थियों और युवकों ने पदयात्रा में बढ़- चढ़कर कर किया प्रतिभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। सीर उत्सव घुमारवीं के दूसरे दिन शुक्रवार को नशा विशेषकर चिट्टा के खिलाफ जन जागरूकता का संदेश देने के लिए पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा घुमारवीं अवढाणीघाट स्थित गुग्गा मंदिर से शुरू हुई, जो पुराने बस अड्डा के पास समाप्त हुई। पदयात्रा का नेतृत्व तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने किया।
पद यात्रा में शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों, महिला एवं युवक मंडलों के प्रतिनिधियों सहित समाज के अन्य लोगों ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में व्याप्त विभिन्न नशे, विशेषकर चिट्टा के खिलाफ जन जागरूकता फैलाना रहा। इस मौके पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा कि चिट्टा नशा आज युवाओं के जीवन को नष्ट कर रहा है। इससे बचने के लिए सभी लोग संकल्प लें और समाज के अन्य लोगों को भी जागरूक करें। बच्चों और युवाओं से नशीले पदार्थों से दूर रहने का आह्वान किया। नशीले पदार्थों में अंतरराष्ट्रीय गिरोह संलिप्त हैं, जो किसी न किसी तरीके से हमारे युवाओं और बच्चों को नशे के जाल में फंसा रहे हैं। प्रदेश सरकार ऐसे नेटवर्क को तोड़ने के लिए के कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि घुमारवीं पुलिस ने चिट्टा नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फोरलेन से ले जाई जा रही करीब 500 ग्राम चिट्टा की खेप पकड़ी है। उन्होंने इसके लिए उन्होंने पुलिस विभाग की सराहना की और विश्वास जताया कि भविष्य में भी इसी तरह नशीले पदार्थों के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। चिट्टा के अवैध कारोबार में संलिप्त चार से पांच सरकारी कर्मचारियों को नौकरी से बर्खास्त किया जा चुका है, जबकि करीब 60 कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। नशे के खिलाफ पंचायती राज संस्थाएं विशेषकर महिलाएं सराहनीय योगदान दे रही हैं। इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को नशे के खिलाफ संपूर्ण उन्मूलन की शपथ दिलाई। इस अवसर पर एपीएमसी के अध्यक्ष सतपाल, नगर परिषद अध्यक्ष रीता सहगल, उपाध्यक्ष श्याम शर्मा, पार्षद कपिल शर्मा, एसडीएम गौरव चौधरी, डीएसपी विशाल वर्मा, बीडीओ अभिषेक शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।