{"_id":"6972114063730020e804052d","slug":"streat-lights-not-working-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-152658-2026-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं शहर में चरमराई स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, अंधेरे में ठोकरें खा रहे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं शहर में चरमराई स्ट्रीट लाइट व्यवस्था, अंधेरे में ठोकरें खा रहे राहगीर
विज्ञापन
नगर परिषद का कहना, मेन लाइन में फॉल्ट होने से आई समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के तहत शहर में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था चरमरा गई है। नगर परिषद की लापरवाही के चलते आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दो दिनों से लगातार बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों के कारण शाम ढलते ही शहर की अधिकांश गलियों और सड़कों में अंधेरा छा जाता है।
स्ट्रीट लाइटें बंद होने से शहर में अव्यवस्था का माहौल बन गया है। अंधेरे का फायदा उठाकर शरारती तत्व सक्रिय हो जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे हालात में गाड़ियों से टायर, बैटरियां, स्टेपनी निकालने जैसी घटनाएं सामने आती रही हैं। कारें और अन्य वाहन सड़क किनारे या गलियों में खड़े रहते हैं और अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व बेखौफ होकर नुकसान पहुंचा सकते हैं। लोगों को हर समय अपने वाहनों की चिंता सताती रहती है। दूसरी तरफ अंधेरे के कारण आम नागरिकों की दिनचर्या भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है। खासकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए शाम के बाद घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। गलियों में फैला घुप अंधेरा लोगों में डर और असुरक्षा की भावना पैदा कर रहा है। कई स्थानों पर पैदल चलना तक जोखिम भरा हो गया है। शहर में बढ़ती लावारिस पशुओं की संख्या स्थिति को और अधिक गंभीर बना रही है। रात के समय अंधेरी सड़कों और गलियों में इन पशुओं से टकराने का खतरा बना रहता है। अंधेरे के कारण सामने क्या है, यह तक नजर नहीं आता, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। पिछले दो दिनों से स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं, जिससे नगर की प्रमुख सड़क पर घना अंधेरा छाया रहता है। दुकानों से निकलने वाली सीमित रोशनी ही लोगों का सहारा बनी हुई है। गांधी चौक जैसे व्यस्त चौराहे पर लगी हाई मास्क लाइट भी पूरी तरह काम नहीं कर रही, जिससे आसपास का बड़ा क्षेत्र अंधेरे में डूबा रहता है। स्थानीय लोगों सुनील, रवि, हरिराम, सुरजीत, दीपक, राजेश, अमित, संतोष, कृष्ण लाल, शिव कुमार ने मांग की है कि नगर परिषद समस्या का कोई ठोस समाधान निकाले।
कोट
मामला ध्यान में है और इस बारे में बिजली बोर्ड के अधिकारियों से बात की गई है क्योंकि स्ट्रीट लाइटें खराब नहीं हैं बल्कि मेन लाइन में ही कोई फॉल्ट आया है। अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
-रीता सहगल, अध्यक्ष, नगर परिषद घुमारवीं