फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Stop cow smuggling before Bakrid: VHP

बकरीद से पहले गोवंश तस्करी रोकें : विहिप

Tue, 19 May 2026 11:02 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
Stop cow smuggling before Bakrid: VHP
घुमारवीं में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते विहिप सदस्य। स्रोत: विहिप
एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कड़ी निगरानी और जांच की मांग
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। बकरीद से पहले गोवंश हत्या और तस्करी रोकने को लेकर विश्व हिंदू परिषद के गोरक्षा विभाग ने प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है। संगठन पदाधिकारियों ने एसडीएम घुमारवीं के माध्यम से उपायुक्त को ज्ञापन भेजकर प्रदेश में बढ़ रही गोवंश तस्करी और हत्या की घटनाओं पर चिंता जताई।
ज्ञापन में कहा कि भारतीय गोवंश देश की पारंपरिक धरोहर है। यह समाज को सात्विक ऊर्जा और आर्थिक आधार देता है। संगठन ने बताया कि प्रदेश में गोवंश संरक्षण के लिए हिमाचल प्रदेश गोवंश रक्षण संवर्धन गोवध प्रतिषेध अधिनियम-1979 लागू है। इसमें वर्ष 2010, 2018 और 2023 में संशोधन भी किए जा चुके हैं। इसके बावजूद प्रदेश के कई क्षेत्रों में गोवंश तस्करी और हत्या की घटनाएं सामने आ रही हैं।
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद ने प्रशासन से मांग की कि बकरीद से पहले 27 मई तक संवेदनशील क्षेत्रों और विभिन्न नाकों पर सुरक्षा के विशेष प्रबंध किए जाएं। साथ ही वाहनों में गोवंश परिवहन की सघन जांच कर संदेहास्पद मामलों में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। संगठन ने कहा कि कानून के प्रभावी पालन के लिए पुलिस को पहले से ही स्पष्ट और कड़े निर्देश जारी किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिला सह मंत्री विशाल नड्डा, प्रांत गो रक्षा संयोजक अश्विनी कपिल, घुमारवीं नगर अध्यक्ष लकी शर्मा, नगर मंत्री प्रवीण धीमान, अश्विनी चौहान और अजीत पराशर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed